फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 3 Confirmed? Here's What Producer Bhushan Kumar Said About Franchise

क्या 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद आएगी 'बॉर्डर 3'? निर्माता भूषण कुमार ने इस फ्रैंचाइजी के बारे में बताई अहम बात

Mon, 26 Jan 2026 08:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 26 Jan 2026 08:37 PM IST
सार

Border 3: निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म 'बॉर्डर 2' लगातार सिनामघरों में तूफान मचा रही है। वहीं जानकारी के अनुसार अब 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद 'बॉर्डर 3' के आने की संभावना है। जानिए पूरी डिटेल।

विज्ञापन
Border 3 Confirmed? Here's What Producer Bhushan Kumar Said About Franchise
बॉर्डर 2 - फोटो : X

विस्तार

'बॉर्डर 2' फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 1997 की मशहूर फिल्म 'बॉर्डर' की अगली कड़ी है। निर्देशक अनुराग सिंह ने इसे बनाया है। यह फिल्म दर्शकों और समीक्षकों को बहुत पसंद आ रही है। वहीं जानकारी के अनुसार 'बॉर्डर 3' भी आएगी? 

विज्ञापन

'बॉर्डर 2' के किरदार-
सनी देओल - लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर
वरुण धवन - मेजर होशियार सिंह दहिया
दिलजीत दोसांझ - भारतीय वायु सेना अधिकारी निर्मल जीत सिंह सेखों
अहान शेट्टी - लेफ्टिनेंट कमांडर जोसेफ नोरोन्हा
इसके अलावा सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह और अन्य कलाकार भी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बनेगी 'बॉर्डर 3'
निर्माता भूषण कुमार ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पुष्टि की है कि 'बॉर्डर 3' को हरी झंडी मिल गई है। निर्देशन फिर से अनुराग सिंह ही करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्रेंचाइजी बहुत बड़ी है और दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है, तो इसे आगे बढ़ाना तय है। हालांकि, अनुराग सिंह और टी-सीरीज पहले एक अलग नई फिल्म मिलकर बना रहे हैं, उसके बाद 'बॉर्डर 3' पर पूरा ध्यान देंगे। यह फिल्म भारतीय सेना की बहादुरी, देशभक्ति और बलिदान की कहानी को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की
  • पहले दिन- 30 करोड़ रुपये
  • दूसरे दिन (शनिवार)- 36.5 करोड़ रुपये
  • तीसरे दिन (रविवार): 54.5 करोड़ रुपये
  • चौथे दिन (सोमवार)- लगभग 53.03 करोड़ रुपये (और बढ़ रहा था)
कुल मिलाकर अब तक भारत में 'बॉर्डर 2' ने 174.03 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा की VD14 का टाइटल रिवील, ‘रणबाली’ में साथ नजर आएंगी रश्मिका मंदाना; जानें कब होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed