सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border Movie box office collection Day 2 Starring Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Dosanjh

Border 2 Box Office: दाे दिन में 50 करोड़ पार हुई ‘बॉर्डर 2’, दूसरे दिन भी तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 24 Jan 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। इसने ‘धुरंधर’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। जानिए, आज यानी रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की? 

Border Movie box office collection Day 2 Starring Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Dosanjh
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने भी पहली फिल्म ‘बॉर्डर’ की तरह ही दर्शकों की भावनाओं को छुआ लिया। जानिए, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की? क्या शनिवार यानी वीकएंड का फायदा इस फिल्म को मिला है? 

Trending Videos

Border Movie box office collection Day 2 Starring Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Dosanjh
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दूसरे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की कितनी कमाई?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन 35 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। जबकि इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 30 करोड़ रुपये ओपनिंग डे पर कमाए थे। इस तरह दाे दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 65 करोड़ रुपये हो चुका है।

हालिया रिलीज फिल्मों के दूसरे दिन का कलेक्शन
‘बॉर्डर 2’ जिस तरह से कलेक्शन कर रही है, उससे लगता है कि यह इस साल की बड़ी फिल्म साबित होगी। इसका दूसरे दिन का कलेक्शन भी अच्छा-खासा रहा है। पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों के दूसरे दिन के कलेक्शन से ‘बॉर्डर 2’ की तुलना करें तो इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीन फिल्मों में ‘धुरंधर’ ने दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये, ‘सैयारा’ ने 26 करोड़ रुपये और ‘छावा’ ने 39 करोड़ 30 लाख रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Border Movie box office collection Day 2 Starring Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Dosanjh
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आगे और अच्छी कमाई करने का मौका 
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के लिए शनिवार, रविवार और सोमवार (26 जनवरी की छुट्टी) ऐसे दिन हैं, जब फिल्मों को देखने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कई सिनेमाघरों ने फिल्म के क्रेज को देखते हुए सुबह 7 बजे से लेकर रात 3 बजे तक शाे भी शुरू किए हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Border 2 Movie Review: सनी-वरुण की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस, इमोशन और देशभक्ति भरपूर पर निराश करते हैं वीएफएक्स

Border Movie box office collection Day 2 Starring Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Dosanjh
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या कल्ट मूवी ‘बॉर्डर’ से मिला 'बाॅर्डर 2' को फायदा?
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को देखने दर्शक इसलिए भी थिएटर पहुंच रहे हैं क्योंकि 1997 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर’ से वे कनेक्टेड हैं। फिर ‘बॉर्डर 2’ की कहानी का बैकड्रॉप भी 1971 के भारत-पाक युद्ध के वक्त का है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह लड़ाई तीन मोर्चों जमीन, आसमान और समंदर पर एक साथ चल रही है। फिल्म में होशियार सिंह (वरुण धवन) आर्मी ऑफिसर, निर्मलजीत सिंह (दिलजीत दोसांझ) एयरफोर्स ऑफिसर, महेंद्र रावत (अहान शेट्टी) नेवी ऑफिसर के रोल में हैं। वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह का किरदार सनी देओल ने निभाया है। यह फिल्म दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भरने का काम करती है। 

Border Movie box office collection Day 2 Starring Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Dosanjh
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म में नजर आई बड़ी स्टार कास्ट 
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है। इसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, सोमन बाजवा, आन्या सिंह, मेधा राणा, परमवीर चीमा के अलावा कई नामी कलाकार नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed