अभिनेता, मॉडल और फिटनेस प्रमोटर मिलिंद सोमन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 4 नवंबर को मिलिंद ने अपने जन्मदिन पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में मिलिंद न्यूड होकर समुंद्र के किनारे भागते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटो पर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई थी।
अश्लीलता फैलाने के आरोप में मिलिंद सोमन पर दर्ज हुआ केस, जन्मदिन पर साझा की थी न्यूड तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक, सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीर साझा करने के आरोप में मिलिंद सोमन पर आईपीसी की धारा 294 और धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि धारा 294, अश्लील कार्य और गाने जबकि धारा 67, इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशित करने पर लगाई जाती है।
Case registered against model-actor-fitness promoter Milind Soman, under IPC Sec 294 (Obscene acts and songs) & Sec 67 (Punishment for publishing/transmitting obscene material in electronic form) of IT Act for his social media post where he was seen sprinting naked at a Goa beach pic.twitter.com/MJq3o6y1rz
मिलिंद अक्सर अपने फैंस को फिटनेस गोल देते हैं। इसी के चलते जन्मदिन पर उन्होंने समुंद्र के किनारे रनिंग करते हुए अपनी तस्वीर साझा की। फोटो में मिलिंद ने शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं पहना है। जिसमें उनकी फिट बॉडी पूरी तरह से दिख रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू मी'।
इससे पहले गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने सरकारी संपत्ति पर अश्लील वीडियो शूट किया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
हालांकि शुक्रवार को पूनम पांडे और उनके पति सैम को कोर्ट से जमानत मिल गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूनम और उनके पति सैम बिना अदालत की अनुमित के गोवा से बाहर नहीं जा सकते हैं। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया जा चुका है।
शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं राइमा सेन, दादी थीं राजकुमारी तो नानी कहलाईं 'महानायिका'