फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   celebrities in financial crises

जब पाई-पाई के लिए तरस गए ये मशहूर सेलेब्रिटी

Wed, 22 Apr 2015 08:45 AM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
celebrities in financial crises

अमिताभ बच्चन जैसी हस्ती कभी दिवालिया हो सकती है, ये कल्पना करना भी मुश्किल है। लेकिन ये सच है। टेलीविजन पर कौन बनेगा करोड़पति शुरू होने से पहले और अपनी कंपनी एबीसीएल के दिवालिया होने के चलते अमिताभ बच्चन वित्तीय परशानियों में घिर गए थे।

विज्ञापन


सन  2000 में जब सारी दुनिया नई सदी में प्रवेश करने की खुशी मना रही थी, तब अमिताभ 90 करोड़ रुपए की देनदारी के चलते कई कानूनी मामलों का सामना कर रहे थे। तभी उन्हें कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी ऑफर की गई और मजबूर अमिताभ ने तुरंत हां कर दी। केबीसी से उनकी किस्मत ने पलटी मारी और उनके सितारे बुलंद हो गए।

विज्ञापन

सलमान खान तब की इस दिग्गज अभिनेता की मदद

celebrities in financial crises

जैकी श्राफ पर तंगहाली इतनी हावी हो गई थी कि उन्हें साजिद नाडियाडवाला से पैसे उधार लेने पड़े थे। 2003 में जब साजिद ने पैसे वापस मांगे तो जैकी के पास वापस करने के लिए रकम नहीं थी।

तब साजिद जैकी पर कानूनी कार्रवाई करने की सोची लेकिन तब सलमान खान ने साजिद को ऐसा करने से मना किया और साजिद मान गए। तब सलमान ने ही जैकी की वित्तीय मदद की थी। जैकी ने वित्तीय परेशानी के चलते कई तरह के बचकाने रोल लिए और हर तरह की फिल्म साइन की।

पैसे के चलते थप्पड़ भी खानी पड़ी थी

celebrities in financial crises

पिछले साल आई फिल्म इश्क इन पैरिस के फ्लॉप होने के बाद प्रीति जिंटा बिलकुल कंगाल हो गई थी। उन्होंने अपनी सारी जमा पूंजी इस फिल्म में लगा दी लेकिन फिल्म नहीं चली। इसी के साथ साथ आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स इलेवन पर भी प्रीति जिंटा ने काफी पूंजी लगाई थी लेकिन पार्टनर नेस वाडिया से संबंध खराब होने पर नेस टीम से दूर हो गए। कहते हैं कि तब सलमान खान ने प्रीति की वित्तीय मदद की।

वित्तीय अनियमितता से निपटने के लिए प्रीति को अपना खुद का फ्लैट तक किराए पर चढ़ाना पड़ा था। जानकार बताते हैं कि ऐसे ही दिनों में इश्क इन पैरिस की कहानी लिखने वाले लेखक और डायरेक्टर अब्बास टायरवाला ने पेमेंट न देने के चलते उन्हें थप्पड़ तक मार दिया था।

विज्ञापन

खुद की दवाई कराने को नहीं थे पैसे

celebrities in financial crises

शोले जैसी फिल्म में काम करने वाले पद्म भूषण एके हंगल को लगभग सारी उम्र पैसों की कमी रही। लगान और बावर्ची समेत हंगल ने 225‌ फिल्मों में काम किया लेकिन कभी भी उनकी वित्तीय परेशानियां कम नहीं हुई।

एक वक्त बीमारी के समय एके हंगल के बेटे के पास इतना पैसा नहीं था कि वो अपने पिता के मेडिकल बिल भर सके। तब अमिताभ बच्चन और करण जौहर ने परिवार की मदद की। कुल मिलाकर कहें तो हंगल साहब ने पूरी जिंदंगी ही मुफलिसी में गुजारी और उनका अंत भी मुफलिसी में हुआ।

इस दिग्गज हीरो का बंगला बिकने की कगार पर आ गया था

celebrities in financial crises

शो मैन राजकपूर भले ही कपूर खानदान से जुड़े थे लेकिन दिवालिया उन्हें भी होना पड़ा था। हुआ यूं कि राजकपूर ने अपना सारा पैसा अपनी महत्वकांक्षी फिल्म मेरा नाम जोकर पर लगा दिया।

फिल्म को पूरा होने में छह साल लग गए और जब फिल्म रिलीज हुई तो असफल हो गई। तब राजकपूर बिलकुल दिवालिया हो गए थे और उनका बंगला तक बिकने की कगार पर आ गया था।

बिकते-बिकते ‌बचे थे ये दो सितारे

celebrities in financial crises

कम ही लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन को लेकर बनाई फिल्म अजूबा के फ्लॉप होने पर शशि कपूर कंगाल हो गए थे। शशि ने काफी पैसा इस फिल्म पर लगा दिया था लेकिन फिल्म औंधे मुंह गिरी और शशि कपूर पर काफी कर्ज चढ़ गया था।

अपने जमाने के सुपर स्टार बेजू बावरा यानी भारत भूषण को भी एक वक्त कंगाली का सामना करना पड़ा था। जुआ खेलने की लत और कुछ गलत फैसलों के चलते भारत भूषण को अपना सारा पैसा खोना प़ड़ा। एक समय भारत भूषण को इस कदर कंगाली झेलनी पड़ी कि उन्हें अपना बंगला और कार तक बेचनी पड़ गई। जानकार बताते हैं अपने अंतिम दिनों में भूषण एक चाल में रह रहे थे और उन पर लाखों रुपए का कर्जा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed