टीवी की दुनिया में काफी ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। फैंस अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक में फैंस दिलचस्पी रखते हैं। कुछ ऐसे टीवी सितारे हैं जिन्होंने एक शो में काफी लंबा समय बिताया। वहीं, कुछ सितारों को प्रोडक्शन टीम, निर्माताओं या फिर क्रिएटिव टीमों के साथ हुए मतभेदों के चलते शो को ही छोड़ना पड़ जाता है। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे जो सेट पर कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हुए और उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा।
Tv Actors: सेट पर कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं टीवी के ये सितारे, आखिर में बनानी पड़ी थी सीरियल से दूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा मेहता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अंजलि का किरदार निभाकर घर घर में पहचान बनाने वालीं नेहा मेहता ने करीब 12 साल तक इस शो में काम किया। जिसके बाद इन्हें शो को अलविदा कहना पड़ा। नेहा मेहता ने कहा था कि उनके प्रोडक्शन टीम के साथ कुछ मतभेद हुए थे, जिसके बाद उन्होंने शो को छोड़ना उचित समझा।
हिना खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान को अक्षरा के किरदार से काफी लोकप्रियता मिली है। जब शो के 3000 एपिसोड पूरे हुए तो हिना खान और करण मेहरा को इसकी सफलता का श्रेय नहीं दिया गया, जिसके बाद से ही दोनों के शो छोड़ने की खबरें सामने आने लगी थीं। वहीं, कहा जाता था कि हिना खान और राजन शाही में कोल्ड वॉर थी। टैंट्रम क्वीन मानी जानी वाली हिना को उनके अनप्रोफेशनल बिहेवियर के चलते शो से निकाला गया था। लेकिन एक इंटरव्यू में हिना ने कहा था कि वह खुद को एक्सप्लोर करना चाहती थी और इसी वजह से उन्होंने शो छोड़ा था।
ऋत्विक अरोड़ा
स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में कुणाल का किरदार निभाने वाले ऋत्विक अरोड़ा लॉकडाउन के बाद शो में नजर नहीं आए थे। अभिनेता ने अपनी वापसी न होने का कारण कोरोना को बताया था। हालांकि शो के निर्माता राजन शाही ने ऋत्विक के अनप्रोफेशनल होने और अधिक फीस की मांग करने की बात को शो से बाहर होने की वजह बताया था।
शिल्पा शिंदे
भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर फेमस हुईं शिल्पा शिंदे ने कथित तौर पर निर्माताओं पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर शो छोड़ दिया था। इसके अलावा शिल्पा का कहना था कि को-स्टार सौम्या टंडन की जरूरतों का ज्यादा ध्यान रखा जा रहा था और इन्हीं सब कारणों की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया। इसके बाद मेकर्स ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के लिए शिल्पा को नोटिस भी जारी किया था। वहीं, शिल्पा ने शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान को भी प्रीमियर से पहले छोड़ दिया। उनका कहना था कि प्रोडक्शन टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा और साथ ही उन्होंने एक्टर्स का शोषण करने का आरोप लगाया था। लेकिन क्रिएटिव प्रोड्यूसर ने शिल्पा के आरोपों को गलत बताया था।