बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती और अभिनय के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार्स के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों के लव अफेयर्स काफी सुर्खियों में रहते हैं। चाहे डेटिंग की खबरें हो या शादी की, फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों से शादी रचाई है।
Bollywood: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने की थी शादीशुदा मर्दों से शादी,आज जी रही हैं आलीशान जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। करीना अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती है। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से हमेशा कनेक्ट रहती हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी की थी। सैफ का एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ तलाक हो गया था।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर काफी जानी जाती हैं। इस उम्र में भी शिल्पा की खूबसूरती बरकरार है। अभिनेत्री ने इन दिनों फिल्मों से किनारा कर लिया है और अब रियलिटी शोज जज करती नजर आती हैं। आपको बता दें कि शिल्पा पर अपनी दोस्त का घर तोड़ने का आरोप भी लग चुका है। बता दें कि राज कुंद्रा की पहली पत्नी का नाम कविता था। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद उन्होंने शिल्पा से शादी की थी।
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने फिल्मों से किनारा कर ओटीटी की दुनिया में कदम रख लिया है। अभिनेत्री के फैंस भी उनके इस दमदार कमबैक से काफी खुश हैं। दर्शक हमेशा अभिनेत्री को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। आपको बता दें कि आदित्य चोपड़ा भी पहले से शादीशुदा थे और रानी मुखर्जी उनकी दूसरी पत्नी हैं।
लारा दत्ता
बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता का एक समय में इंडस्ट्री में सिक्का चलता था। इन दिनों अभिनेत्री ने फिल्मों से किनारा कर लिया है और अब स्क्रीन पर काफी कम ही नजर आती हैं। एक्ट्रेस लारा दत्ता के पति महेश भूपति भी तलाकशुदा हैं। महेश की पहली शादी श्वेता जयशंकर के साथ हुई थी।