फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस की होगी सीबीआई जांच, पटना से मुंबई केस ट्रांसफर की रिया चक्रवर्ती की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ये

Wed, 05 Aug 2020 01:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 05 Aug 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case transferred to CBI, Center accepts Bihar government recommendation: SC about Rhea Chakraborty petition
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आज बड़ी खबर सामने आई है। एक तरफ जहां इस केस में अब सीबीआई जांच को हरी झंडी दिखा दी गई है तो वहीं दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती के बिहार से महाराष्ट्र केस ट्रांसफर पर भी सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है। हालांकि रिया की अर्जी पर अभी कोई सीधा फैसला नहीं लिया गया है और एक हफ्ते बाद मामले में आगे सुनवाई होने की बात कही गई है।

Sushant Singh Rajput case transferred to CBI, Center accepts Bihar government recommendation: SC about Rhea Chakraborty petition
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच करने के बिहार सरकार के अनुरोध को मान लिया है। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती की याचिका जिसमें उन्होंने जांच को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है, सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को तीन दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। एक हफ्ते बाद मामले में आगे सुनवाई होगी।
 
Sushant Singh Rajput case transferred to CBI, Center accepts Bihar government recommendation: SC about Rhea Chakraborty petition
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर बिहार और महाराष्ट्र सरकारों ने भी कैविएट फाइल की है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला लेने से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case transferred to CBI, Center accepts Bihar government recommendation: SC about Rhea Chakraborty petition
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने 26 जुलाई को रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना के राजीव नजर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत से पैसे हड़पने, उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput case transferred to CBI, Center accepts Bihar government recommendation: SC about Rhea Chakraborty petition
दिशा, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

पटना में मामला दर्ज होने के बाद इस मामले में बिहार पुलिस की भी भूमिका बढ़ गई है। सुशांत सिंह राजपूत मौत की जांच बिहार और मुंबई पुलिस कर रही है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई में अपने घर में मृत पाये गए थे। उनकी मौत की जांच सीबीआई से करवाने की लंबे समय से मांग हो रही थी।  

पढ़ें: बिग बॉस के फिनाले के बाद ऐसा होगा सलमान खान का अगले 12 महीनों का कैलेंडर, देखिए कब रिलीज होंगी आने वाली फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed