अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर देश में उत्साह का माहौल है। बॉलीवुड सितारे भी इस पल के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कई सितारों ने राम मंदिर के भूमिपूजन पर शुभकामनाएं दी हैं। इनमें लता मंगेशकर से लेकर कंगना रनौत तक शामिल हैं।
लता मंगेशकर और अनुपम खेर सहित बॉलीवुड के इन सितारों ने राम मंदिर भूमि पूजन पर दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नमस्कार। कई राजाओं का, कई पीढ़ियों का और समस्त विश्व के राम भक्तों का सदियों से अधूरा सपना आज साकार होता दिख रहा है। कई सालों के वनवास के बाद आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का पुनर्निर्माण हो रहा है। शिलन्यास हो रहा है। इसका बहुत बड़ा श्रेय माननीय लालकृष्ण अडवाणी जी को जाता है, क्योंकि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर रथ यात्रा करके पूरे भारत में जनजागृति की थी और श्रेय माननीय बालासाहेब ठाकरे जी को भी जाता है।' लता मंगेशकर ने इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी का भी शुक्रिया किया है।
नमस्कार.कई राजाओं का ,कई पीढ़ियों का और समस्त विश्वके राम भक्तोंका सदियों से अधूरा सपना आज साकार होता दिख (cont) https://t.co/9vYy3nRylh
कंगना रनौत की डिजिटल टीम ने दो तस्वीरें साझा की हैं जिसमें टेंट में लगे मंदिर और भव्य राम मंदिर की तस्वीर है। कंगना की डिजिटल टीम ने लिखा- 'दो तस्वीरें 500 सालों की यात्रा का वर्णन करती हुईं। एक ऐसी यात्रा जिसमें प्रेम, आस्था है और भक्ति का भाव है, सभ्यता की एक ऐसी यात्रा जो श्रीराम की महिमा की गाथा कहती है। जय श्री राम।'
Two pictures sum up a journey of 500 years, journey of love, faith and devotion, journey of a civilisation that rose from ashes to the glory of its most revered icon .... JAI SHRI RAM 🙏#RamMandirAyodhya https://t.co/EJ8EMaDVlD
अनुपम खेर ने लिखा, 'आपको और आपके परिवार को राम जन्मभूमि पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम।'
आपको और आपके परिवार को राम जन्म भूमि पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम!! 🙏🌺 #JaiShreeRam pic.twitter.com/xetQwUjps8
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पीएम मोदी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'एक लंबी तपस्या, त्याग और संघर्ष के बाद आज यह दिन आया। इसमें आप जैसे धर्म योद्धा का योगदान अद्भुत है। हम सब आपके ऋणी हैं। जय श्री राम।'
Already begun. Keep sending me SS of all the Burnol group. pic.twitter.com/Qx7LbY6Ygd