अयोध्या में आज राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर की आधारशिला भी रख दी है।अयोध्या में लंबे समय के इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। भूमि पूजन को लेकर आम लोगों से लेकर साधु संतों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। टीवी सीरियल 'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
Ram Mandir Bhumi Pujan: 'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भूमि पूजन पर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुण गोविल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'अयोध्या में राम मंदिर के लिए वर्षों तक लगातार संघर्ष करने वाले वरिष्ठजन और आगे उस लड़ाई को भूमिपूजन तक लेकर आने वाले सभी रामभक्तों को मेरा कोटि कोटि नमन। आप सबके महान प्रयासों से ही हमें ये दिन देखने का सौभाग्य मिल रहा है। जय श्रीराम।'
अयोध्या में राममंदिर के लिए वर्षों तक लगातार संघर्ष करने वाले वरिष्ठजन और आगे उस लड़ाई को भूमिपूजन तक लेकर आने वाले सभी रामभक्तों को मेरा कोटि कोटि नमन। आप सबके महान प्रयासों से ही हमें ये दिन देखने का सौभाग्य मिल रहा है। जय श्रीराम 🙏@PTI_News@ANI
दीपिका चिखलिया ने अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो दीया जलाती दिखीं। वीडियो में दीपिका कहती हैं कि 'जय श्री राम, आप सबको खूब खूब बधाई हो। राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर ज्योत से ज्योत जलाते चलो राम का नाम जपते चलो।'
दीपिका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि 'हर भारतीय के लिए यह गर्व का मौका है। 500 सालों के संघर्ष के बाद भगवान अपने घर वापस लौटे हैं।'
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया हो इससे पहले एक ट्वीट में अरुण गोविल ने लिखा था, 'भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास की प्रतीक्षा समस्त मानव जाति कर रही है। अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही एक दिव्य युग का शुभारंभ हो जाएगा। जय श्रीराम।' वहीं दीपिका चिखलिया भी समय समय पर पोस्ट साझा करती रहती हैं।