फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chakda Xpress actress anushka sharma show her goofy side as she takes daughter vamika to a park in uk

Anushka Sharma: बेटी वामिका संग बच्ची बनीं अनुष्का शर्मा, मस्ती भरे अंदाज में आईं नजर

Sun, 11 Sep 2022 12:26 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 12:26 AM IST
सार

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अपडेट साझा करती रहती हैं। उन्होंने आज काम के बीच फुर्सत के कुछ पल अपनी बेटी वामिका के साथ बिताए। 

विज्ञापन
Chakda Xpress actress anushka sharma show her goofy side as she takes daughter vamika to a park in uk
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta

विस्तार

अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की तैयारियों और शूटिंग को लेकर इस समय यूके में हैं। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। अनुष्का वहां से भी अक्सर फिल्म से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस काम के बीच से कई बार फुर्सत के पल निकाल लेती हैं और कई खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती नजर आती हैं। आज  अनुष्का शर्मा ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीर साझा की है, उसमें वह एक प्ले पार्क में मस्ती भरे अंदाज में हंसती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

बेटी वामिका संग बिताए खूबसूरत पल
दरअसल, यूके में काम के बीच अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी के साथ पार्क में कुछ खूबसूरत पल बिताए। मस्ती भरे पलों की  तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- 'प्ले पार्क में मेरा दिन बहुत अच्छा रहा क्योंकि मैं अपनी बेटी को लेकर गई।' हालांकि उन्होंने वामिका की तस्वीर शेयर नहीं की है। उनका ये क्यूट अंदाज देखकर फैंस भी जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
एक फैन ने मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- मेरे स्कूल के मोजे चोरी कर लिए। वहीं दूसरे ने लिखा- दुनिया की सबसे क्यूट क्वीन। एक अन्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी, पार्क में वामिका से ज्यादा अनुष्का एंजॉय कर रही थीं। अन्य यूजर भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ इसी तरह प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

तीन साल बाद कर रही हैं पर्दे पर वापसी
'चकदा एक्सप्रेस' में झूलन गोस्वामी का किरदार अदा करने के लिए अनुष्का जमकर मेहनत कर रही हैं। वह इस फिल्म से तकरीबन तीन साल से भी ज्यादा समय के बाद पर्दे पर वापसी करेंगी। इससे पहले अनुष्का को साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed