क्रिकेटर युवराज सिंह ने पत्नी हेजल कीच के साथ अपने रिश्तों की सच्चाई खोली...और बताया की उन्होंने उनके साथ दो साल कैसे बिताए।
युवराज सिंह ने खोले पत्नी हेजल कीच के साथ रिश्तों के राज...बताया कैसे बिताए दो साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच की शादी के दो साल पूरे हो गए हैं। अपनी शादी के दूसरी सालगिरह पर युवराज सिंह ने दोनों के बीच रिश्तों को लेकर अपनी बात रखी। इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए युवराज सिंह ने हेजल को शादी की दूसरी सालगिरह विश किया।
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए युवराज सिंह ने लिखा कि, 'दो साल हम लोगों ने एक-दूसरे की टांग खींची और अच्छे व बुरे वक्त में एक-दूसरे के लिए खड़े रहे।' 36 वर्षीय युवराज सिंह लंबे समय से अपने प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। रणजी मैच के दौरान युवराज सिंह ने दिल्ली के खिलाफ 88 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन ही बनाए। वहीं इस बार आईपीएल में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे।
A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on
लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह क़ा निराशाजनक प्रदर्शन लगातार जारी है। हाल ही में युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने रिलीज कर दिया है। युवराज सिंह ने 30 जून 2017 को वेस्ट इंडीज के खिलाप अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। तभी से युवराज सिंह टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
अगर बात युवराज सिंह के ओवरऑल प्रदर्शन की करें तो उन्होंने देश लिए 40 टेस्ट और 304 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले हैं। वहीं 58 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेल चुके हैं। वनडे में 36.55 की औसत से युवराज के नाम 8,701 रन दर्ज हैं। वहीं 111 विकेट भी झटके हैं।