सब्सक्राइब करें

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में करीना ने सौतेली बेटी को किया इग्नोर, साथ में नहीं दी फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor ignore sara ali khan at deepika ranveer reception
deepveer reception - फोटो : instagram

दीपिका और रणवीर ने शादी का तीसरा रिसेप्शन मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दिया। इस दौरान बॉलीवुड और खेल जगत की सभी बड़ी हस्तियां पहुंचीं। अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, रेखा, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने रिसेप्शन में पहुंचकर दीपिका-रणवीर को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। 

Trending Videos
kareena kapoor ignore sara ali khan at deepika ranveer reception
deepveer reception - फोटो : instagram

रिसेप्शन में सैफ अली खान करीना कपूर के साथ पहुंचे। ग्रीन कलर की बैकलेस ड्रेस में करीना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दोनों ने मीडिया के सामने पोज दिया। सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी की बेटी सारा अली खान रिसेप्शन में पहले ही पहुंच चुकी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor ignore sara ali khan at deepika ranveer reception
saif ali khan and kareena kapoor - फोटो : instagram

सैफ ने पहले करीना के साथ मीडिया को पोज दिया। सोहा अली खान और कुणाल केमू ने उन्हें ज्वाइन किया और चारों ने साथ में फोटो खिंचाईं। तभी फोटोग्राफर्स ने सैफ को सारा के साथ एक फोटो के लिए बोला। फोटोग्राफर्स के रिक्वेस्ट पर सैफ, बेटी सारा को बुलाने जाते हैं। इस बीच करीना वहां से चली जाती हैं।

kareena kapoor ignore sara ali khan at deepika ranveer reception
sara and saif - फोटो : instagram

बाद में सैफ और सारा ने साथ में मीडिया को पोज दिया। बता दें कि सारा जल्द ही केदारनाथ फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। केदारनाथ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म के दो सीन कट करने के बाद सेंसर बोर्ड ने इसे यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है। 

विज्ञापन
kareena kapoor ignore sara ali khan at deepika ranveer reception
deepveer reception - फोटो : instagram

वहीं रिसेप्शन की बात करें तो दीपिका और रणवीर ने पहली बार वेस्टर्न लुक अपनाया। दीपिका ने जहां रेड कलर की ड्रेस पहनी थी तो वहीं रणवीर ब्लैक कलर के सूट में नजर आए। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड, खेल और बिजनेस की दुनिया से तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed