{"_id":"5aba34e64f1c1b91778b7bbd","slug":"chinese-aamir-khan-fan-himang-love-to-sing-songs-of-aamir-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन के इस लड़के ने साबित किया संगीत की कोई सीमा नहीं होती, आमिर की फिल्मों के गाने है इसकी पहली पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन के इस लड़के ने साबित किया संगीत की कोई सीमा नहीं होती, आमिर की फिल्मों के गाने है इसकी पहली पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
china boy aamir fan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्में और उसके गाने चीन में किस हद तक मशहूर हैं इसका अंदाजा आपको उनकी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के गाने ‘नचदी फिरां’ को चीन में मिल रही लोकप्रियता से मिल जाएगा। इस गीत ने चीन के तमाम युवाओं और किशोरों को हिन्दी सीखने और हिन्दी में गाने पर मजबूर कर दिया है। पेइचिंग में जन्में और पले बढ़े 16 साल के किशोर हिमांग इसकी एक मिसाल है। कोरियाई और भारतीय मूल का हिमांग अंग्रेजी, चीनी और कोरियाई भाषा में गाता है और अब हिन्दी में आमिर खान की फिल्मों के चुने हुए गीत उसकी पहली पसंद हैं।
आमिर खान की फिल्में पसंद करने वाले हिमांग को लगता है कि आमिर की हर फिल्म कोई न कोई सकारात्मक संदेश देती है। चाहे वो ‘लगान’ हो, ‘थ्री इडियट्स’ हो, ‘तारे जमीं पर’ हो या फिर ‘दंगल’ या ‘सीक्रेट सुपर स्टार’। महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने हिमांग को हिन्दी सीखने और हिन्दी में गाने के लिए प्रेरित किया और इस फिल्म का गीत ‘नचदी फिरा’ उसने कवर किया और उसकी आवाज और अंदाज को चीन और कोरिया में खासा पसंद किया जा रहा है।
पेइचिंग में भारतीय समुदाय बहुत बड़ा नहीं है, शायद इसलिए भी हिन्दी सीखने और सीखे को किसी दूसरे के साथ आजमाने के मौके भी नहीं मिले। पिता विनोद चंदोला भारतीय हैं, उत्तराखंड के हैं और मां कोरिया की। पेइचिंग में बस गए माता-पिता हिमांग की प्रतिभा को निखारने का पूरा मौका देते हैं।
अगर आपने यू ट्यूब पर हिमांग का एल्बम ‘बॉल्स’ नहीं सुना तो जरूर सुनिएगा। पॉप, ट्रैप, रेगे और रैप का इतना बेहतरीन संगम आपने पहले नहीं सुना होगा। इस नन्हीं सी उम्र में हिमांग ने इसे खुद लिखा, कंपोज किया और गाया है। फिल्मांकन तो लाजवाब है ही।
अगर आपने यू ट्यूब पर हिमांग का एल्बम ‘बॉल्स’ नहीं सुना तो जरूर सुनिएगा। पॉप, ट्रैप, रेगे और रैप का इतना बेहतरीन संगम आपने पहले नहीं सुना होगा। इस नन्हीं सी उम्र में हिमांग ने इसे खुद लिखा, कंपोज किया और गाया है। फिल्मांकन तो लाजवाब है ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir fan from china
हिमांग ने मिडिल स्कूल में पहुंचते-पहुंचते अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया। पहला गाना 13 साल की उम्र में लिखा और स्कूल में पहली बार गाया भी। बोस्टन के बर्कली म्यूजिक कॉलेज के पाँच सप्ताह के ‘समर परफोरमेंस प्रोग्राम’ में हिस्सा लेने से पहले पूरी तरह स्वतंत्र रूप से खुद लिखे-संगीतबद्ध किए पाँच गानों की पहली ईपी ‘रफ स्केच’ भी तैयार की।
हिमांग का मानना है कि वह इस समय जो कुछ कर रहा है उससे बहुत खुश है और खुद को भविष्य में एक संगीतकार के रूप में आगे बढ़ते देखना चाहता है। वह हर कहीं संगीत करना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि संगीत में जिंदगियों को जोड़ने और बदलने की ताकत है।
हिमांग का मानना है कि वह इस समय जो कुछ कर रहा है उससे बहुत खुश है और खुद को भविष्य में एक संगीतकार के रूप में आगे बढ़ते देखना चाहता है। वह हर कहीं संगीत करना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि संगीत में जिंदगियों को जोड़ने और बदलने की ताकत है।