फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Christmas 2021: Anushka Sharma celebrated Christmas with virat kohli in South Africa gave this special gift to daughter Vamika

Christmas 2021: अनुष्का शर्मा ने पति संग साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट किया क्रिसमस, बेटी वामिका को दिया यह खास गिफ्ट

Sun, 26 Dec 2021 01:43 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 26 Dec 2021 01:43 AM IST
सार

इस बार अनुष्का और विराट ने साउथ अफ्रीका में ही क्रिसमस सेलिब्रेट किया। कपल के लिए यह क्रिसमस बेहद खास था क्योंकि इस बार इस खास मौके पर उनकी बेटी वामिका भी उनके साथ थी।

विज्ञापन
Christmas 2021: Anushka Sharma celebrated Christmas with virat kohli in South Africa gave this special gift to daughter Vamika
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। अभिनेत्री के पति क्रिकेटर विराट कोहली साउथ अफ्रीका में होने वाली भारत और साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए वहां पहुंचे हैं। ऐसे में उनकी पत्नी अनुष्का और बेटी में काफी उनके साथ वहीं मौजूद है। इस बार अनुष्का और विराट ने साउथ अफ्रीका में ही क्रिसमस सेलिब्रेट किया। कपल के लिए यह क्रिसमस बेहद खास था क्योंकि इस बार इस खास मौके पर उनकी बेटी वामिका भी उनके साथ थी।

विज्ञापन

 

ऐसे में अपनी बेटी के पहले क्रिसमस को खास बनाने के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की। इनमें से एक फोटो में वह अपने पति विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों क्रिसमस मनाते दिखाई दिए। ब्लैक आउटफिट में यह कपल सांता जैसे दिखने वाले स्क्रिप्चर के पास बैठा नजर आया।

विज्ञापन

Christmas 2021: Anushka Sharma celebrated Christmas with virat kohli in South Africa gave this special gift to daughter Vamika
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, सांता और हमारी तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस। वहीं दूसरी तस्वीर में विराट और अनुष्का का बेटी के लिए तैयार किया गया छोटा सा टेंट हाउस नजर आ रहा है। इस खूबसूरत से टेंट में अलग-अलग रंग की ढेर गेंदें भी नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा इस क्रिसमस को शानदार बनाने के लिए धन्यवाद।

Christmas 2021: Anushka Sharma celebrated Christmas with virat kohli in South Africa gave this special gift to daughter Vamika
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले बीते दिनों अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर भारतीय मीडिया को धन्यवाद कहा था। दरअसल, उन्होंने मीडिया द्वारा अपनी बेटी की तस्वीरें पब्लिक ना करने पर आभार जताया था। अभिनेत्री और उनके पति अपनी बेटी की जन्म के बाद से ही उसका चेहरा मीडिया से छुपाते आए हैं। ऐसे में फैन वामिका की एक झलक पाने के लिए काफी बेताब रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed