सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   comedy film Pati Patni Aur Woh Do teaser release ayushmann khurrana in problem

Pati Patni Aur Woh Do Teaser: जारी हुआ 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर, मुश्किल में फंसे आयुष्मान खुराना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 20 Apr 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Pati Patni Aur Woh Do Teaser Out: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?

comedy film Pati Patni Aur Woh Do teaser release ayushmann khurrana in problem
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

काफी इंतजार के बाद आखिरकार मेकर्स ने आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज किया है। यह फिल्म पहले 4 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि किसी वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी। टीजर रिलीज करने के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। जानिए टीजर में क्या खास है।
Trending Videos

comedy film Pati Patni Aur Woh Do teaser release ayushmann khurrana in problem
आयुष्मान खुराना - फोटो : यूट्यूब
टीजर में क्या है?
कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के एक मिनट 22 सेकंड के टीजर में कई दौर दिखाए गए हैं। इसमें दिखाया गया है कि हर दौर के हिसाब से कई चीजें बदली हैं लेकिन पतियों की फितरत नहीं बदली है। इसके बाद आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)
 


विजय राज की दिखी झलक
टीजर में आगे दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना कई महिलाओं के साथ रोमांस करने को लेकर मुश्किल में फंसते हैं। वह महिलाओं से बचते हुए नजर आते हैं। ट्रेलर में विजय राज भी दिखें हैं, जिन्होंने पुलिस वाले का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

comedy film Pati Patni Aur Woh Do teaser release ayushmann khurrana in problem
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी कि यह कब रिलीज होगी। पोस्ट में फिल्म का पोस्टर था, जिसमें आयुष्मान खुराना एक चीते के साथ बैठे थे। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था 'शिकारी खुद हो गया शिकार। अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे। हो जाओ 'पति पत्नी और वो दो' के लिए तैयार। क्योंकि यह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)


कौन हैं फिल्म के निर्देशक?
'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed