फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने फैंस के लिए किया ट्वीट, प्रार्थना कर रहे फैंस के लिए लिखी ये बात

Sun, 12 Jul 2020 10:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Jul 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan gave thanks to fans for their concern
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। अमिताभ बच्चन अपना इलाज नानवती अस्पताल में करवा रहे हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वह अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से अपने फैंस के लिए ट्वीट किया है। 

Coronavirus Amitabh Bachchan gave thanks to fans for their concern
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल रविवार को नानवती अस्पताल की ओर से बताया गया कि अमिताभ बच्चन ने फैसला किया है कि वह अपनी सेहत की जानकारी फैंस को खुद देते रहेंगे। जिसको ध्यान में रखते हुए बिग बिग ने फैंस के लिए बैक टू बैक खास दो ट्वीट किए हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने उनके लिए चिंता जाहिर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 

Coronavirus Amitabh Bachchan gave thanks to fans for their concern
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वह सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएं अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे , व्यक्त की हैं, मेरा हृदय पूर्वक आभार।' वहीं अपने दूसर ट्वीट में महानायक ने लिखा, 'मेरे लिए उन सभी को जबाव देने संभव नहीं जिन्होंने मेरे, अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे प्रति चिंता व्यक्त करने वाली सभी प्रार्थनाएं कीं। मैं हाथ जोड़कर इस प्यार और स्नेह का धन्यवाद करता हूं।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan gave thanks to fans for their concern
अमिताभ बच्चन - फोटो : Steve McCurry

अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि शनिवार को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के जानकारी खुद दी थी। इसके बाद से इन दोनों सितारों के फैंस सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बच्चन परिवार की सलामती की दुआ मांगी।

विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan gave thanks to fans for their concern
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं रविवार को ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें घर में क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। इसके अलावा नानावती अस्पताल ने अभिषेक बच्चन को घर जाने के लिए छुट्टी दे दी, लेकिन उन्होंने फैसला किया है कि वह अमिताभ बच्चन के साथ अस्पातल में ही रुकेंगे। 

पढ़ें: मौत से पहले दिव्या चौकसे ने साझा की थी ये इंस्टा स्टोरी, लिखा था- 'मैं इस समय मृत्यु शैया पर लेटी हूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed