मंजोय जॉय मुखर्जी के निर्देशन में वर्ष 2016 में आई फिल्म 'है अपना दिल तो आवारा' की अभिनेत्री दिव्या चौकसे का आज रविवार के दिन निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि दिव्या की बहन सौम्या अमीश वर्मा ने सोशल मीडिया पर के जरिए की है। दिव्या चौकसे एक शानदार अभिनेत्री होने के अलावा अपनी जिंदादिली के लिए भी जानी जाती थीं। वह अपनी जिदंगी को बहुत खुलकर जीती थीं।
VIDEOS: खुलकर जिंदगी जीती थीं दिव्या चौकसे, बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही थीं कमाल की गायिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या चौकसे उन अभिनेत्रियों में से एक थीं जो हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थीं। और अपने फैंस के लिए खास वीडियो भी साझा करती रहती थीं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि अपनी जिंदगी को खुलकर जीना पसंद करती थीं।
A post shared by D I V V Y A (@divvyachouksey) on
Ahhh those Friday’s that we have had 😫#currentmood #friday #flashbackfriday #i #instagram
A post shared by D I V V Y A (@divvyachouksey) on
इतना ही नहीं दिव्या चौकसे अभिनेत्री के अलावा एक बेहतरीन डांसर और गायिका थीं। यह बात उनकी सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो से पता चलती है। उन्होंने अपनी आवाज में सोशल मीडिया पर गानों के वीडियो साझा किए हैं। आपको बता दें कि दिव्या चौकसे की बहन सौम्या अमीश वर्मा ने उनकी मौत की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, उन्होंने लिखा, 'श्रद्धांजलि कुमारी दिव्या चौकसे। मुझे बड़े दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि मेरी कजिन दिव्या चौकसे का कैंसर की वजह से बहुत छोटी सी उम्र में आज निधन हो गया है। लंदन से एक्टिंग का कोर्स किया था। वह एक बहुत अच्छी मॉडल भी थीं। उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया और सीरियल्स में भी काम किया। सिंगिंग में भी उन्होंने अपना नाम कमाया। और आज वह हमें यूं छोड़ कर चली गईं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
My fav song from the film PINK #Singing #Chillday #Pink #favsong #lyrics #currentmood
A post shared by D I V V Y A (@divvyachouksey) on
दिव्या एक लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। अपने अंतिम समय का शायद उन्हें भी अंदेशा हो गया था इसलिए अपने निधन के कुछ ही घंटों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दुख भरी पोस्ट साझा की थी। उन्होंने लिखा, 'शब्द वह चीज नहीं कह सकते जो मैं कहना चाहती हूं। मेरे पास काफी समय से सहानुभूति भरे संदेश आ रहे हैं। लेकिन, यह समय कुछ ऐसा है कि मैं आप लोगों को बता देना चाहती हूं कि मैं इस समय मृत्यु शैया पर लेटी हूं। यह तो होना ही था। लेकिन मैं बहुत मजबूत हूं। काश के बिना दुखों का एक और जीवन हो। फिलहाल कोई सवाल नहीं। केवल भगवान जानता है कि आप लोग मेरे लिए कितना मायने रखते हैं।'
A post shared by D I V V Y A (@divvyachouksey) on
दिव्या के निधन के बाद उनके साथ टीवी और फिल्मों में काम कर चुके कलाकार अंजुम फहीक, साहिल आनंद आदि उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि प्रदान कर रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत ही दुख भरे दिन रहे हैं। इन दिनों में सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर, इरफान खान, मनमीत गरेवाल जैसे कई कलाकार दुनिया छोड़ चुके हैं।
पढ़ें: मौत से पहले दिव्या चौकसे ने साझा की थी ये इंस्टा स्टोरी, लिखा था- 'मैं इस समय मृत्यु शैया पर लेटी हूं'