फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत से पहले दिव्या चौकसे ने साझा की थी ये इंस्टा स्टोरी, लिखा था- 'मैं इस समय मृत्यु शैया पर लेटी हूं'

Sun, 12 Jul 2020 08:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Jul 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Divvya Chouksey last Instagram Story before Hai Apna Dil Toh Awara actress has passed away due to cancer
दिव्या चौकसे - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ वक्त में एक के बाद एक कई सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कुछ ने जहां खुद अपनी मौत को गले लगाया तो वहीं कुछ सितारों का किसी न किसी बिमारी से निधन हो गया। आज अभिनेत्री दिव्या चौकसे भी कैंसर से आखिरकार जंग हार गईं। दिव्या के जाने के बाद उनकी आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा का विषय बन गई है।

Divvya Chouksey last Instagram Story before Hai Apna Dil Toh Awara actress has passed away due to cancer
दिव्या चौकसे - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल करीब 18 घंटे पहले दिव्या चौकसे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। इस स्टोरी को पढ़कर समझ आता है कि अभिनेत्री बहुत दर्द में थीं। दिव्या ने लिखा था, '
शब्द उस बात को बयां नहीं कर सकते, जो मैं व्यक्त करना चाहती हूं, चाहें कम हो या ज्यादा, लेकिन मैं लंबे वक्त से कई मैसेजेस से भाग रही हूं।'

Divvya Chouksey last Instagram Story before Hai Apna Dil Toh Awara actress has passed away due to cancer
दिव्या चौकसे - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या की इंस्टा स्टोरी में आगे लिखा था,'शब्द वह चीज नहीं कह सकते जो मैं कहना चाहती हूं। मेरे पास काफी समय से सहानुभूति भरे संदेश आ रहे हैं। लेकिन, यह समय कुछ ऐसा है कि मैं आप लोगों को बता देना चाहती हूं कि मैं इस समय मृत्यु शैया पर लेटी हूं। यह तो होना ही था। लेकिन मैं बहुत मजबूत हूं। काश के बिना दुखों का एक और जीवन हो। फिलहाल कोई सवाल नहीं। केवल भगवान जानता है कि आप लोग मेरे लिए कितना मायने रखते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Divvya Chouksey last Instagram Story before Hai Apna Dil Toh Awara actress has passed away due to cancer
दिव्या चौकसे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दिव्या चौकसे ट्विटर पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती थीं। लेकिन अपने आखिरी ट्वीट में उन्होंने मदद मांगी थी। दिव्या का आखिरी ट्वीट सात मई का था। दिव्या ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा था, 'क्या कोई misseltow थेरेपी के बारे में जानता है। मुझे मदद की जरूरत है।' 

विज्ञापन
Divvya Chouksey last Instagram Story before Hai Apna Dil Toh Awara actress has passed away due to cancer
दिव्या चौकसे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'है अपना दिल तो अवारा' से की थी। इस फिल्म में 'सान्या दलवानी' का किरदार निभाया था। दिव्या कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी थीं। जानकारी के मुताबिक  दिव्या ने एक्टिंग के अलावा कथक, बॉलरूम और डांस की भी ट्रेनिंग ली थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त में कई सितारे हमें अलविदा कह गए हैं। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, वाजिद खान, ऋषि कपूर, सरोज खान, इरफान खान और योगेश सहित कई और नाम शामिल हैं।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन के लिए राम गोपाल वर्मा का ट्वीट, लिखा- 'मैं आपके लिए प्रार्थना नहीं करूंगा, लेकिन..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed