फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन के लिए राम गोपाल वर्मा का ट्वीट, लिखा- 'मैं आपके लिए प्रार्थना नहीं करूंगा, लेकिन..'

Sun, 12 Jul 2020 08:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Jul 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Ram Gopal Varma after Amitabh Bachchan and his family found covid 19 positive
अमिताभ बच्चन, राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) कोरोना वायरस का शिकार हो गया है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी थी। इसके बाद से इन दोनों सितारों के फैंस सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सभी ने इनके जल्द ठीक होने की कामना की है। वहीं मशहूर निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Coronavirus Ram Gopal Varma after Amitabh Bachchan and his family found covid 19 positive
राम गोपाल वर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार, आग और सरकार 3 में काम कर चुके हैं। राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ बच्चन के कोरोना वायरस से जल्द ठीक होनी की एक दम अलग अंदाज में कामना की है। उन्होंने अमिताभ बच्चन के उस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें बिग बी ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा किया है। 

Coronavirus Ram Gopal Varma after Amitabh Bachchan and his family found covid 19 positive
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन के लिए लिखा, 'सरकार मुझे पूरा यकीन है कि आप कोरोना को लात मारकर मजबूती के साथ फिर से वापसी करोगे जैसे कि आप हमेशा रहते हो। मैं आपके लिए प्रार्थना नहीं करूंगा, लेकिन मैं कोरोना के लिए जरूर प्रार्थना करूंगा जो आप पर हमले में निश्चित रूप से मर जाएगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Ram Gopal Varma after Amitabh Bachchan and his family found covid 19 positive
अभिषेक बच्चन, अगस्त्य नंदा, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के लिए राम गोपाल वर्मा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरस हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स सहित इनके फैंस भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि शनिवार रात महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Coronavirus Ram Gopal Varma after Amitabh Bachchan and his family found covid 19 positive
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जया बच्चन की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं अभिषेक बच्चन ने रविवार दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबरों के बीच ट्वीट कर साफ किया है कि वह अपने पिता के साथ अस्पताल में ही रहेंगे। आराध्या और ऐश्वर्या के क्वारंटीन में रहने की जानकारी देते हुए अभिषेक ने लिखा कि जब तक चिकित्सक उनके घर जाने के बारे में एक राय नहीं बना लेते, वह अपने पिता के साथ अस्पताल में ही उनकी निगरानी में रहते रहेंगे।

पढ़ें: इस बार तब्बू के लिए धड़का ईशान खट्टर का दिल, दिखेगी 'मकबूल' के किरदार से आगे की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed