फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड को एक और झटका, अभिनेत्री दिव्या चौकसे का निधन, आखिरी ट्वीट में मांगी थी मदद

Sun, 12 Jul 2020 07:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Jul 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Divya chouksey passed away due to cancer latest news : after losing battle with cancer
दिव्या चौकसे - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 बॉलीवुड के लिए काल साबित हो रहा है। एक के बाद सिनेमा को झटके लग रहे हैं। अब खबर सामने आई है कि अभिनेत्री व मॉडल दिव्या चौकसे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिव्या चौकसे के निधन की जानकारी उनकी दोस्त और बहन ने फेसबुक पर दी है। दिव्या चौकसे के निधन की खबर सामने आने के साथ ही फैंस ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।

Divya chouksey passed away due to cancer latest news : after losing battle with cancer
दिव्या चौकसे - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या चौकसे कैंसर से पीड़ित थीं। दिव्या की खास दोस्त निहारिका रायजादा ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर दिव्या की मौत की पुष्टि की है। वहीं दिव्या की कजिन बहन सौम्या ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा- 'मुझे बड़े दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है की मेरी कजिन दिव्या चौकसे का कैंसर की वजह से बहुत छोटी सी उम्र मे आज निधन हो गया है।'

Divya chouksey passed away due to cancer latest news : after losing battle with cancer
दिव्या चौकसे - फोटो : सोशल मीडिया

सौम्या ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'दिव्या ने लंदन से एक्टिंग का कोर्स  किया था और वो एक बहुत अच्छी  मॉडल भी थीं। उन्होने कई सारी फिल्मों और सीरियल्स में काम किया। आज वो हमें यूं छोड़ कर चली गई।  ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' इसके साथ ही  दिव्या की दोस्त निहारिका रायजादा ने एक पोस्ट में लिखा, 'दिव्या चौकसे के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। वह एक जीवंत और उत्साही व्यक्तित्व की थी। हम उन्हें मिस करेंगे।'
 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         

श्रधान्जली कुमारी दिव्या चौकसे मुझे बड़े दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है की मेरी cousin divya Chouksey का cancer की...

Posted by Soumya Amish Verma on Sunday, 12 July 2020

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya chouksey passed away due to cancer latest news : after losing battle with cancer
दिव्या चौकसे - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या चौकसे ट्विटर पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती थीं। लेकिन अपने आखिरी ट्वीट में उन्होंने मदद मांगी थी। दिव्या का आखिरी ट्वीट सात मई का था। दिव्या ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा था, 'क्या कोई misseltow थेरेपी के बारे में जानता है। मुझे मदद की जरूरत है।' 
 

विज्ञापन
Divya chouksey passed away due to cancer latest news : after losing battle with cancer
दिव्या चौकसे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'है अपना दिल तो अवारा' से की थी। इस फिल्म में दिव्या ने 'सान्या दलवानी' का किरदार निभाया था। दिव्या कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी थीं। जानकारी के मुताबिक  दिव्या ने एक्टिंग के अलावा कथक, बॉलरूम और डांस की भी ट्रेनिंग ली थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त में कई सितारे हमें अलविदा कह गए हैं। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, वाजिद खान, ऋषि कपूर, सरोज खान, इरफान खान और योगेश सहित कई और नाम शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed