फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक बच्चन को अस्पताल से मिली छुट्टी, लेकिन इस वजह से नहीं जाएंगे घर

Sun, 12 Jul 2020 07:23 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 12 Jul 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Abhishek Bachchan gave his and father heath   update said My father and I remain in hospital till the doctors decide otherwise
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार रात महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद रविवार को ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ये जानकारी देते हुए बताया कि जया बच्चन की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्चन परिवार के साथ ही रह रही अभिषेक की बहन श्वेता और उनके दोनों बच्चे अगस्त्य और नव्या में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

Coronavirus Abhishek Bachchan gave his and father heath   update said My father and I remain in hospital till the doctors decide otherwise
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक बच्चन ने रविवार दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबरों के बीच ट्वीट कर साफ किया है कि वह अपने पिता के साथ अस्पताल में ही रहेंगे। आराध्या और ऐश्वर्या के सेल्फ क्वारंटीन में रहने की जानकारी देते हुए अभिषेक ने लिखा कि जब तक चिकित्सक उनके घर जाने के बारे में एक राय नहीं बना लेते, वह अपने पिता के साथ अस्पताल में ही उनकी निगरानी में रहते रहेंगे।


Coronavirus Abhishek Bachchan gave his and father heath   update said My father and I remain in hospital till the doctors decide otherwise
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शनिवार की शाम से ही कोरोना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। सबसे पहले फिल्म अभिनेत्री रेखा का बांद्रा स्थित बंगला बृहन्नमुंबई महानगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा सील करने की खबर आई। बताया गया कि बंगले का एक चौकीदार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रेखा का बंगला सील होने के कुछ ही घंटे बाद अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ नानावती अस्पताल पहुंच गए। अमिताभ बच्चन और अभिषेक दोनों ने अपनी स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट कुछ ही देर बाद ट्विटर पर साझा कर दी जिसमें दोनों के कोरोना पीड़ित होने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Abhishek Bachchan gave his and father heath   update said My father and I remain in hospital till the doctors decide otherwise
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों को कोरोना का प्रारंभिक संक्रमण हुआ है और दोनों की सेहत ठीक है। किसी तरह की चिंता करने की बात फिलहाल नहीं है। इसके अलावा सुबह सुबह ही बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों का एंटीजन टेस्ट किया गया और उनके स्वाब के नमूने लिए गए। एंटीजन टेस्ट में तो बच्चन परिवार के बाकी किसी सदस्य को कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया, लेकिन स्वाब टेस्ट के नतीजों ने परिवार की चिंता बढ़ा दी। 

विज्ञापन
Coronavirus Abhishek Bachchan gave his and father heath   update said My father and I remain in hospital till the doctors decide otherwise
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के स्वास्थय मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि इन टेस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जया बच्चन के टेस्ट में किसी तरह के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। उनकी बेटी श्वेता और श्वेता के दोनों बच्चे भी कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाए गए।  रविवार को ही अनुपम खेर ने भी ये बताता कि उनकी मां, भाई, भाभी और भतीजी कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने इन सभी सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात भी बताई औऱ कहा कि उन्होंने अपना भी कोरोना टेस्ट कराया है जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें: अमिताभ और पार्थ के बाद अब ये बॉलीवुड अभिनेत्री हुई कोरोना संक्रमित, कहा- 'कृपया मेरे लिए दुआ करिए'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed