जिस तरह बॉलीवुड अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग है, उसी तरह पाकिस्तान में भी कुछ अभिनेत्रियां हैं जो वहां की आवाम के दिलों में बसती हैं। इन्होंने बेशक अपने करियर की शुरुआत पाकिस्तान की फिल्मों और टीवी शोज से की हो लेकिन भारत में भी नाम और शोहरत हासिल किया है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये अभिनेत्रियां...
पाकिस्तानी लोगों के दिलों में बसती हैं ये खूबसूरत हसीनाएं, कुछ ने तो भारत में भी खूब बटोरी दौलत और शोहरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माहिरा खान
शाहरुख खान की फिल्म रईस में नजर आने वालीं पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान पाकिस्तान में काफी मशहूर हैं। माहिरा खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे की थी। साल 2011 में उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म बोल में काम किया था। इसके बाद माहिरा ने कई टीवी सीरियल में काम किया और वो पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। माहिरा खान ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर अली अक्सारी से लव मैरिज की थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका और साल 2015 में ये शादी टूट गई। माहिरा का अब 11 साल का एक बेटा भी है।
सबा कमर
सबा कमर की गिनती मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज में होती हैं। सबा बॉलीवुड में इरफान खान के साथ 'हिंदी मीडियम' में नजर आ चुकीं हैं। सबा पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं और फीस के मामले में भी वो काफी आगे हैं।
वीना मलिक
वीना मलिक भारतीय फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। गली गली में चोर है, दाल में कुछ काला है, जिंदगी 50-50, सुपर मॉडल जैसी कुछ फिल्में कर चुकी हैं। वीना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी होस्ट की थी। उन्होंने ढेर सारे अवार्ड्स शोज को भी होस्ट किया है।
मावरा होकेन
मावरा होकेन ने अपना करियर थिएटर आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया। वहीं कुछ ही वक्त में गजब की खूबसूरती के चलते उनका नाम पाकिस्तान के अलावा एशिया की सबसे सुंदर महिलाओं में शुमार हो गया। बॉलीवुड की फिल्म सनम तेरी कमस में भी उन्होंने काम किया है।