{"_id":"63e7b485dde775799707b08e","slug":"ddlj-re-release-shahrukh-khan-hilarious-reaction-pathaan-actor-says-arre-yaar-itni-mushkil-se-action-hero-bana-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"DDLJ Re Release: 'अरे यार इतनी मुश्किल से एक्शन हीरो बना...', DDLJ के री-रिलीज पर SRK ने दिया मजेदार रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
DDLJ Re Release: 'अरे यार इतनी मुश्किल से एक्शन हीरो बना...', DDLJ के री-रिलीज पर SRK ने दिया मजेदार रिएक्शन
Sat, 11 Feb 2023 09:01 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sat, 11 Feb 2023 09:01 PM IST
सार
यशराज फिल्म्स ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के रिलीज की जानकारी शेयर करते हुए आज फिर ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक तरफ डीडीएलजे का पोस्टर दिख रहा है और दूसरी तरफ पठान का।
विज्ञापन
डीडीएलजे, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। 'पठान' ने दुनियाभर में 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन से शुरू हुई फिल्म की जबरदस्त कमाई का सिलसिला है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच वेलेंटाइन वीक के अवसर पर यशराज फिल्म्स ने डीडीएलजे को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने का फैसला लिया है। अब यह फिल्म 16 फरवरी तक दोबारा सिनेमाघरों में लगी रहेगी। डीडीएलजे के दोबारा रिलीज होने पर शाहरुख खान ने भी इसपर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया जताई है।
यशराज फिल्म्स ने किया ट्वीट
यशराज फिल्म्स ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के रिलीज की जानकारी शेयर करते हुए आज फिर ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक तरफ डीडीएलजे का पोस्टर दिख रहा है और दूसरी तरफ पठान का। इस पोस्ट पर लिखा है, 'कुर्सी की पेटी बांध लो डीडीएलजे भी वापस आ गया है।' इसके अलावा कैप्शन में यशराज फिल्म्स ने लिखा, '2 युग के ब्लॉकबस्टर्स... डीडीएलजे और पठान। इस वेलेंटाइन वीक पर अपने नजदीकी सिनेमाघरों में ग्रैंडनेस के गवाह बनें।'
इसे भी पढ़ें- Sidharth-Kiara: मुंबई में ग्रैंड पार्टी देंगे सिद्धार्थ-कियारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिसेप्शन का कार्ड
विज्ञापन
शाहरुख खान का मजेदार रिएक्शन
यशराज फिल्म्स के इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने काफी मजेदार रिएक्शन दिया है। शाहरुख खान ने कहा, 'अरे यार इतनी मुश्किल से एक्शन हीरो बना और आपलोग राज को वापस ला रहे हो…उफ्फ्फ...ये कॉम्पटीशन मुझे किल कर रहा है! मैं पठान देखने जा रहा हूं, राज तो घर का है'। बता दें कि शाहरुख खान अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों के मजेदार जवाब देते नजर आते हैं। इसबार उन्होंने यशराज को एकदम मजेदार जवाब दिया है।

Arre yaar itni mushkil se action hero bana….and you guys are bringing back Raj…uff!! This competition is killing me!!!! I am going to see #Pathaan …Raj toh ghar ka hai. https://t.co/ImGLi1nC2m
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 11, 2023