फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika padukon starrer film Gehraiyaan trailer will be released on 20th of january

Gehraiyaan: इस हफ्ते खत्म होगा दर्शकों का इंतजार, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Tue, 18 Jan 2022 11:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 18 Jan 2022 11:11 PM IST
सार

इससे पहले इस फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया जाना था। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस इवेंट को कैंसिल कर दिया गया।

विज्ञापन
Deepika padukon starrer film Gehraiyaan trailer will be released on 20th of january
Gehraiyaan - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म गहराइयां के अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शक इस फिल्म की झलक पाने को बेताब हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर इसी हफ्ते जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर 20 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले इस फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया जाना था। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस इवेंट को कैंसिल कर दिया गया। बाद में ऐसी जानकारी भी आई थी कि अब यह ट्रेलर लॉन्च इवेंट वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Deepika padukon starrer film Gehraiyaan trailer will be released on 20th of january
Gehraiyaan - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो इसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, एक्ट्रेस अनन्य पांडे और धैर्य करवा नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले महीने 11 तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। फिल्म गहराईयां का डिजिटल प्रीमियर प्राइम वीडियो पर दुनिया के 240 देशों में किया जाएगा।

Deepika padukon starrer film Gehraiyaan trailer will be released on 20th of january
Gehraiyaan Teaser out - फोटो : Instagram

निर्देशक शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज के जमाने के रिश्तो की उलझन और इसकी अंदरूनी परतों, युवाओं के जीवन के खास पहलुओं और उन्मुक्त होकर अपनी मर्जी से जिंदगी बिताने की इच्छा को बखूबी प्रदर्शित करती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed