फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Planned to visit tirupati balaji mandir with family on the occasion of Prakash Padukone Birthday

Deepika Padukone: पापा के बर्थडे पर तिरुपति मंदिर पहुंची दीपिका पादुकोण, मम्मी और बहन के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

Fri, 10 Jun 2022 05:01 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Planned to visit tirupati balaji mandir with family on the occasion of Prakash Padukone Birthday
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी में एकमात्र भारतीय दीपिका पादुकोण फ्रेंच रिवेरा में दो हफ्ते तक बिजी रहने के बाद अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन के तौर पर अरसे से राज करती रहीं दीपिका की हाल में रिलीज कुछ फिल्में कामयाब नहीं रही हैं। उनकी पिछली फिल्म 'गहराइयां' को वितरक नहीं मिले और इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। लेकिन, दीपिका ने फिर से दमदार वपसी की कुछ खास तैयारियां की हैं।

विज्ञापन

Deepika Padukone Planned to visit tirupati balaji mandir with family on the occasion of Prakash Padukone Birthday
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को दीपिका अपने माता-पिता और बहन अनीशा के साथ तिरुपति मंदिर का दौरा किया, जो एक पारिवारिक अनुष्ठान है, जिसका पालन पादुकोण परिवार द्वारा अरसे से किया जा रहा है। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण आज यानी 10 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं, और इस खास दिन के लिए अभिनेत्री ने समय निकाला है, जिससे यह यात्रा परिवार के लिए और भी खास हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukone Planned to visit tirupati balaji mandir with family on the occasion of Prakash Padukone Birthday
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण हमेशा अपने परिवार के साथ रहती हैं, जब भी उन्हें उनकी जरूरत होती है और वह हर खास मौकों का हिस्सा रहती हैं, जिसमें जन्मदिन से लेकर वर्षगांठ, त्योहारों तक शामिल हैं, यहां तक कि जब उनका परिवार घर शिफ्ट कर रहा था। ग्लोबल आइकन  के रूप में अपनी पोजीशन को मजबूत करने के अलावा दीपिका अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed