फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Share fun and relatable married life video in a new post with husband ranveer singh

Deepika Padukone: दीपिका ने अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए शेयर किया खास पोस्ट, पति को टैग कर दिखाई शादी की झलक

Mon, 14 Aug 2023 12:27 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 14 Aug 2023 12:27 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी कही जाती है। वहीं, दोनों एक दूसरे पर अक्सर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने एक नया वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Deepika Padukone Share fun and relatable married life video in a new post with husband ranveer singh
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी कही जाती है। वहीं, दोनों एक दूसरे पर अक्सर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। हालांकि बीते काफी वक्त से कपल को लेकर कुछ झूठी अफवाहें उड़ रही हैं कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन इन अफवाहों के बीच भी कपल एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं, जिससे वह अफवाहें पूरी तरह से झूठी साबित होती हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी की झलक शेयर करती दिख रही हैं।

विज्ञापन

Deepika Padukone Share fun and relatable married life video in a new post with husband ranveer singh
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आईपीएल टीम खरीदने वाली बॉलीवुड की पांचवी हस्ती होंगें। - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण ने को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने दो लोगों की शादीशुदा जिंदगी को दिखाती एक मजेदार रील शेयर की। वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी कुछ देर के लिए भी आराम नहीं करती है क्योंकि उसे सफाई करने का या कुछ न कुछ काम करते रहने का जुनून है। वहीं उसका हसबैंड पूरे टाइम लैपटॉप पर कुछ न कुछ देखता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'पीवीओ: जब आपकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से हो जो आराम नहीं कर सकता'। दीपिका ने ये वीडियो अपनी मैरिड लाइफ डिस्क्राइब करते हुए शेयर किया है। वहीं इसके साथ उन्होंने रणवीर सिंह को भी टैग किया।

विज्ञापन

तो वहीं फ्रेंडशिप डे के मौके पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि क्यों हमें अपने खास दोस्त से शादी करनी चाहिए। वहीं दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी बॉलीवुड गलियारों में फेमस है। उन्होंने छह साल तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी रचाई थी। इस कपल की लव स्टोरी राम-लीला से शुरू हुई थी। 

यह भी पढ़ें: दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी बॉलीवुड गलियारों में फेमस है। उन्होंने छह साल तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी रचाई थी। इस कपल की लव स्टोरी राम-लीला से शुरू हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed