फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone went out for dinner with Ranveer Singh family Actress Looks Beautiful in Black Dress

Deepika Padukone: रणवीर के परिवार के साथ डिनर पर निकलीं दीपिका, दिल जीत रहा अभिनेत्री का स्टाइलिश अंदाज

Tue, 20 Aug 2024 10:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 20 Aug 2024 10:52 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री को रणवीर सिंह के परिवार के साथ डिनर के लिए जाते हुए देखा गया। काले रंग की  ड्रेस में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
Deepika Padukone went out for dinner with Ranveer Singh family Actress Looks Beautiful in Black Dress
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री मंगलवार की शाम बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। दरअसल, वह  रणवीर सिंह के माता-पिता और बहन के साथ फैमिली डिनर के लिए बाहर निकली थीं। ओवरसाइज्ड ब्लैक ब्लेजर और मैचिंग वाइड-लेग्ड ट्राउजर में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। लहराते बाल दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection Day 6: थमता नहीं दिख रहा स्त्री 2 का तूफान, छठे दिन कमाई पहुंची 250 करोड़ के पार
विज्ञापन

 
वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
कार से बाहर निकलते ही वह पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस छोटे से क्लिप में दीपिका को रेस्त्रां के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है।  यहां उनका स्वागत रणवीर के पिता, मां और बहन ने किया। सभी ने काले रंग के आउटफिट पहने हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Khel Khel Mein Collection Day 6: अक्षय कुमार के खाते में जुड़ी एक और फ्लॉप फिल्म! 'खेल खेल में' ने टेके घुटने

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




इस फिल्म में जल्द दिखेंगी दीपिका
दीपिका ने इस साल फरवरी के महीने में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने गर्भवती होने की पुष्टि की थी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका को हाल ही में फिल्म कल्कि 2898 एडी में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह पुलिस अफसर के किरदार में हैं। इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी जोर शोर से चल रही है।
Shahid Kapoor: एक बार फिर साथ धूम मचाएंगे विशाल भारद्वाज-शाहिद कपूर, साजिद नाडियाडवाला करेंगे फिल्म का निर्माण
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed