फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone: When Deepika Padukone and alia bhatt had to use dirty mens washroom the actress revealed about the incident

Deepika Padukone: जब दीपिका पादुकोण को इस्तेमाल करना पड़ा था पुरुषों का गंदा बाथरूम, एक्ट्रेस ने खुद बताई पूरी बात

Mon, 31 Jan 2022 02:34 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 31 Jan 2022 02:34 AM IST
सार

अपने एक प्रमोशन के दौरान बातचीत में दीपिका ने अपने बारे में एक मजेदार खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि एक बार इस कंसर्ट के दौरान उन्हें वॉशरूम जाना था, लेकिन जब वह गर्ल्स वॉशरूम पहुंचीं तो बाहर बहुत लंबी लाइन लगी थी।

विज्ञापन
Deepika Padukone: When Deepika Padukone and alia bhatt had to use dirty mens washroom the actress revealed about the incident
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म गहराइयां के प्रमोशन में बिजी हैं। अभिनेत्री के साथ ही इस फिल्म में उनके साथ नजर आ रहे कलाकार भी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच अपने एक प्रमोशन के दौरान बातचीत में दीपिका ने अपने बारे में एक मजेदार खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि एक बार इस कंसर्ट के दौरान उन्हें वॉशरूम जाना था, लेकिन जब वह गर्ल्स वॉशरूम पहुंचीं तो बाहर बहुत लंबी लाइन लगी थी। ऐसे में वह मेंस वॉशरूम में चली गई थी।

विज्ञापन

 

उन्होंने यह बी बताया कि इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड की एक और अदाकारा आलिया भट्ट भी मौजूद थीं। दरअसल इंटरव्यू के दौरान दीपिका से सवाल किया गया कि क्या किसी परिस्थिति में वह मेंस वॉशरूम का इस्तेमाल करेंगी। एक्ट्रेस द्वारा इसका जवाब देने से पहले ही निर्देशक शकुन बत्रा ने कहा 100 फ़ीसदी दीपिका ऐसा करेंगी। वहीं अनन्या ने कहा कि दीपिका ऐसा कर सकती हैं, अगर वॉशरूम साफ हो तो। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि दीपिका ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगी। 

विज्ञापन

Deepika Padukone: When Deepika Padukone and alia bhatt had to use dirty mens washroom the actress revealed about the incident
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद इस बारे में खुद जवाब देते हुए दीपिका ने खुलासा किया कि वह ऐसा कर सकती हैं, बल्कि ऐसा कर चुकी हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्होंने ऐसा किया था तब उनके साथ शकुन भी मौजूद थे। बर्लिन में एक कोल्डप्ले कंसर्ट चल रहा था और वहां जो गाना बज रहा था उसमें हमें बिल्कुल भी मजा नहीं आ रहा था। उस समय उनके साथ आलिया भट्ट भी थीं। 

 

Deepika Padukone: When Deepika Padukone and alia bhatt had to use dirty mens washroom the actress revealed about the incident
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने बताया कि मैं और आलिया वहां से बाहर आ गए और जब हम बाथरूम पहुंचे तो हमने देखा कि बाथरूम के बाहर की लंबी लाइन लगी हुई है। लंबी लाइन देखते ही हम मेंस बाथरूम की तरफ भागे, लेकिन वहां बिल्कुल भी सफाई नहीं थी। लेकिन हमें उस बात से फर्क नहीं पड़ रहा था। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मुझे बाथरूम इस्तेमाल करने की जरूरत होगी तो बाकी चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ेगा।

 

विज्ञापन

Deepika Padukone: When Deepika Padukone and alia bhatt had to use dirty mens washroom the actress revealed about the incident
फिल्म 'गहराइयां' का गाना डूबे रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म गहराइयां में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म सिद्धांत चतुर्वेदी,अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में रिलीज की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed