फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmendra B'day: शर्टलेस होने का ट्रेंड शुरू करने वाले अभिनेता, इन फिल्मों में इंटीमेट सीन देकर मचाया तहलका

Sun, 08 Dec 2024 08:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 08 Dec 2024 08:43 AM IST
सार

बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहलाने वाले धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1960 में की थी। उनकी पहली फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' थी।

विज्ञापन
Dharmendra Birthday actor started Shirtless Trend in Bollywood know about his Intimate scenes
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज 8 दिसंबर को जन्मदिन है। 1935 में पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली गांव में जन्म लेने वाले धर्मेंद्र ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। शारीरिक फिटनेस, एक्शन भूमिकाओं और रोमांटिक किरदारों के लिए धर्मेंद्र को 'हीमैन' के तौर पर जाना जाता है।

Dharmendra Birthday actor started Shirtless Trend in Bollywood know about his Intimate scenes
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
पढ़ाई से ज्यादा फिल्मों में लगता था मन

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के साहनेवाल गांव में पूरी की। इसके बाद वह लुधियाना के लालटन कलां स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़े, जहां उनके पिता गांव के स्कूल के प्रधानाध्यापक थे। धर्मेंद्र ने 1952 में फगवाड़ा में अपनी मैट्रिक की परीक्षा दी। उस समय पंजाब के स्कूल पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के तहत आते थे। हालांकि, उनका मन पढ़ाई में कम और फिल्मों की तरफ ज्यादा लगता था और इसी वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई के बाद मुंबई का रुख किया। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया और धीरे-धीरे अपनी प्रतिभा से पहचान बनाई।

Dharmendra Birthday actor started Shirtless Trend in Bollywood know about his Intimate scenes
धर्मेंद्र - फोटो : यूट्यूब
इस फिल्म से मिला 'हीमैन' का टैग

धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1960 में की थी। उनकी पहली फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 1966 में आई फिल्म 'फूल और पत्थर' से मिली। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म से उन्हें 'ही मैन' का टैग मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra Birthday actor started Shirtless Trend in Bollywood know about his Intimate scenes
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा नाम

धर्मेंद्र की निजी जिंदगी भी बहुत दिलचस्प रही है। उनकी शादी पहली बार प्रकाश कौर से हुई थी। हालांकि, धर्मेंद्र की जिंदगी में एक और अहम नाम हेमा मालिनी का भी है। साल 1980 में उन्होंने  हेमा मालिनी से शादी की। यह शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी जाती है। हेमा मालिनी से पहले धर्मेंद्र का नाम अभिनेत्री मीना कुमारी के साथ जुड़ा था। धर्मेंद्र और मीना कुमारी दोनों साथ में कई हिट फिल्मों में नजर आए जिनमें, 'फूल और पत्थर' (1966), 'पूर्णिमा' (1965), और 'काजल' (1965) जैसी फिल्में शामिल हैं। मीना कुमारी के साथ उनका नजदीकियां काफी चर्चाओं में रहीं लेकिन, समय के साथ दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके अलावा धर्मेंद्र यह भी बता चुके हैं कि इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्हें सुरैया काफी ज्यादा पसंद थीं।

विज्ञापन
Dharmendra Birthday actor started Shirtless Trend in Bollywood know about his Intimate scenes
धर्मेंद्र - फोटो : यूट्यूब
शर्टलेस ट्रेंड की शुरुआत

धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में शर्टलेस होने का ट्रेंड फिल्म 'फूल और पत्थर' (1966) से शुरू किया। इस फिल्म में धर्मेंद्र का एक सीन बहुत ही खास था, जिसमें वे नशे में घर की ओर लौटते हुए एक बूढ़ी औरत को अपनी शर्ट दे देते हैं। इस सीन के लिए धर्मेंद्र ने खुद ही निर्देशक को शर्ट उतारने का आइडिया दिया था, ताकि दर्शकों के दिल में उनके लिए सहानुभूति जागे। इस दृश्य के बाद जब वह घर पहुंचते हैं तो वहां मीना कुमारी आराम कर रही होती हैं। वह उनके करीब जाते हैं और कंबल ओढ़ा देते हैं। इस सीन ने दर्शकों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ी और इसके बाद शर्टलेस ट्रेंड बॉलीवुड में लोकप्रिय हो गया। सलमान खान, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और शाहरुख खान जैसे अभिनेता भी आज शर्टलेस सीन में नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed