फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Movie Actor Ranveer Singh Hiding His Face From Paparazzi

Ranveer Singh: ‘धुरंधर’ के लुक की चर्चा के बीच अपना चेहरा छिपाते नजर आए रणवीर, बॉडीगार्ड ने पैपराजी को रोका

Fri, 08 Aug 2025 07:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 08 Aug 2025 07:07 PM IST
सार

इन दिनों रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में एक्टर का लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच रणवीर सिंह पैपराजी से अपना चेहरा पूरी तरह से छिपाते नजर आए। इसके लिए उन्होंने अपने बॉडीगार्ड की मदद भी ली। 

विज्ञापन
Dhurandhar Movie Actor Ranveer Singh Hiding His Face From Paparazzi
रणवीर सिंह, पैपराजी से अपना चेहरा छिपाते हुए - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो मीडिया, पैपराजी के साथ सबसे ज्यादा फ्रेंडली बिहेव करते हैं। लेकिन हालिया वायरल एक वीडियो में रणवीर सिंह पैपराजी से दूरी बनाते दिखे। वह पैपराजी से अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए। जब पैपराजी ने उनकी फोटो लेनी चाहिए, तो एक्टर के बॉडीगार्ड ने आकर रोक दिया। 

विज्ञापन


मास्क और हुडी से चेहरे को किया कवर
वायरल वीडियो में रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर की हुडी से अपना सिर कवर किया है और चेहरे पर मास्क पहना है। इससे उनका पूरा चेहरा छिप गया है। पैपराजी ने कोशिश की कि रणवीर का फेस या लुक दिख जाए लेकिन उनके बॉडीगार्ड ने पैपराजी के कैमरे के आगे हाथ रख दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


क्या नई फिल्म का लुक छिपा रहे हैं रणवीर  
ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह अपना लुक फैंस और पैपराजी से छिपाना चाहते हैं। ‘धुरंधर’ में जहां उनके बाल और दाढ़ी लंबी है। वहीं नए लुक से पर्दा नहीं उठ पाया है। इसे रणवीर सिंह ने पूरी तरह से छिपाकर रखा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Ranveer Singh: पैर छुए...आशीर्वाद लिया, फिर गर्मजोशी से करते दिखे बात, बुजुर्ग महिला संग रणवीर का वीडियो वायरल

‘धुरंधर’ में सीक्रेट एजेंट बने हैं रणवीर सिंह 
फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है। जो पाकिस्तान में रखकर आतंकियों का सफाया करता है। यह फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर है। फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed