फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Movie Actor Ranveer Singh Removed his All Instagram Posts a Day Before His Birthday fand puzzled

Ranveer Singh: 40वें जन्मदिन से एक दिन पहले रणवीर सिंह ने फैंस को चौंकाया, इंस्टाग्राम से हटाए सारे पोस्ट

Sat, 05 Jul 2025 06:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 05 Jul 2025 06:57 PM IST
सार

Ranveer Singh Deletes All Instagram Posts: अभिनेता रणवीर सिंह रविवार 06 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे। इससे पहले उन्होंने फैंस को चौंका दिया है।

विज्ञापन
Dhurandhar Movie Actor Ranveer Singh Removed his All Instagram Posts a Day Before His Birthday fand puzzled
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता रणवीर सिंह अभिनय के धुरंधर हैं। आज शनिवार को उन्होंने फैंस को सरप्राइज दे दिया है। हुआ ये कि अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। उनके प्रशंसक भी हैरान हैं कि आखिर अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले रणवीर ने सारी पोस्ट रिमूव क्यों कीं? साथ ही तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Dhurandhar Movie Actor Ranveer Singh Removed his All Instagram Posts a Day Before His Birthday fand puzzled
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh

प्रोफाइल फोटो भी हटाई
अभिनेता रणवीर सिंह ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी सारी तस्वीरें, वीडियो हटा ली हैं। उन्होंने अपनी फिल्म अपडेट से जुड़ी सारी पोस्ट भी डिलीट कर डाली हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो तक डिलीट कर दी है। फैंस रणवीर के इस कदम को उनकी आगामी फिल्म 'धुरंधर' से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar Movie Actor Ranveer Singh Removed his All Instagram Posts a Day Before His Birthday fand puzzled
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

'धुरंधर' से जुड़े अपडेट का संकेत
दरअसल, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' की तैयारियों में जुटे हैं। संभावनाएं हैं कि कल अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म की पहली झलक पेश की जाए। इसका एक संकेत रणवीर सिंह ने भी दिया है। यूं तो उन्होंने अपनी सारी पोस्ट हटा ली हैं, लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अपडेट शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें 12.12 लिखा है। इसके साथ दो तलवारें बनी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कल रविवार को इस समय फिल्म 'धुरंधर' से जुड़ा कोई अपडेट आ सकता है।

Suresh Raina: क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग की पिच पर उतरेंगे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

विज्ञापन

एक्शन से पैक है 'धुरंधर'
फिलहाल रणवीर सिंह की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट अचानक डिलीट क्यों कर डाले हैं। बात करें एक्टर की फिल्म 'धुरंधर' की तो इसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म एक्शन पैक्ड है। इसमें आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed