फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar review by actor Ranvir Shorey loved Ranveer Singh and Aditya dhar movie

'इनकी तो तारीफ होनी चाहिए...', बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने मचाया धमाल; रणवीर शौरी ने फिल्म को लेकर कही यह बात

Tue, 09 Dec 2025 11:04 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 09 Dec 2025 11:04 AM IST
सार

Dhurandhar Review Ranvir Shorey: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों की ओर से जबरदस्त समीक्षाएं मिल रही हैं। इसी बीच अभिनेता रणवीर शौरी ने जासूसी थ्रिलर को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Dhurandhar review by actor Ranvir Shorey loved Ranveer Singh and Aditya dhar movie
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों खूब चर्चा में है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज होने के सिर्फ 4 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी इसे बहुत पसंद किया है। इसी बीच रणवीर शौरी ने 'धुरंधर' को लेकर अपनी राय पेश की है।
विज्ञापन

 

रणवीर शौरी का पोस्ट
अभिनेता रणवीर शौरी ने फिल्म देखी और एक्स पर अपनी राय दी। उन्होंने लिखा, 'सोमवार की रात फुल हाउस के साथ 'धुरंधर' देखी, बहुत मजा आया। यह एक शानदार जासूसी थ्रिलर है। इसमें सिर्फ पाकिस्तान में मौजूद आतंकी सिस्टम के खिलाफ गुस्सा है, बाकी किसी चीज से नफरत नहीं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोग किस बात की शिकायत कर रहे हैं। आदित्य धर और पूरी टीम ने कमाल का काम किया है, इनकी तारीफ होनी चाहिए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल ने सह-कलाकारों की प्रशंसा की
इस फिल्म में अहम रोल निभाने वाले अर्जुन रामपाल ने भी अपनी टीम की तारीफ की। उन्होंने खास तौर पर अक्षय खन्ना, संजय दत्त, रणवीर सिंह और बाकी कलाकारों के अभिनय की सराहना की। रणवीर सिंह के बारे में उन्होंने लिखा, 'यार, तुम्हारा किरदार में डूबे रहना, तुम्हारी मेहनत और पागलपन देखकर बहुत अच्छा लगा। तुम बिलकुल बेबाक, निडर और प्यारे लगे।'
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई
फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में 4 दिनों में 126 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। पहले दिन ही 28 करोड़ की ओपनिंग के साथ यह रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है और साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग भी। कुल मिलाकर 'धुरंधर' दर्शकों और बॉक्स ऑफिस दोनों पर छाई हुई है।

यह भी पढ़ें: 'पहला सीन जो मैंने शूट किया...', सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना के साथ 'धुरंधर' के पसंदीदा सीन को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed