सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh Teaches Jimmy Fallon Some Bhangra Moves As He Returns To His The Tonight Show Video Viral

दिलजीत दोसांझ ने जिमी फैलन को सिखाया भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल; 'द टुनाइट शो' में वापसी करेंगे सिंगर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ जिमी फैलन के ‘द टुनाइट शो’ पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले दिलजीत का जिमी को भांगड़ा सिखाते वीडियो वायरल है। देखिए मजेदार वीडियो…

Diljit Dosanjh Teaches Jimmy Fallon Some Bhangra Moves As He Returns To His The Tonight Show Video Viral
दिलजीत दोसांझ और जिमी फैलन - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार

सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की फैन फॉलोइंग ग्लोबल स्तर पर है। यही वजह है कि अब दिलजीत जिमी फैलन के 'द टुनाइट शो' में दो साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। साल 2024 में दिलजीत ने 'द टुनाइट शो' में अपने डेब्यू से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब फिर से इस शो में वापसी की घोषणा के बाद, दिलजीत का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो जिमी फैलन को भांगड़ा सिखाते नजर आ रहे हैं। ये एपिसोड 'द टुनाइट शो' के आगामी एपिसोड का है, जहां दिलजीत एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

Trending Videos

दिलजीत ने जिमी फैलन के साथ किया भांगड़ा
दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के स्टूडियो से एक वीडियो शेयर किया। शो के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने भी कुछ क्लिप शेयर किए, जिनमें दिलजीत के शो में लाए गए मस्ती भरे पलों की झलक दिखाई गई है। दिलजीत द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो की शुरुआत में उनकी टीम स्टूडियो का दरवाजा खोलती है और पूछती है, ‘क्या लगता था नहीं लौटेंगे?’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)




इसके बाद कैमरा दिलजीत की ओर घूमता है, जो कहते हैं, ‘कहा था ना कि एक बार पंजाबी आ जाएं तो जल्दी नहीं जाते। जिमी फैलन आ गए ओये।’ इसके बाद दिलजीत जिमी फैलन के साथ भांगड़ा करते नजर आते हैं। वीडियो में उनके नए गाने 'मोरनी' की धुन भी बज रही है। दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह भी खुलासा किया कि जिमी ने उन्हें एक धन्यवाद पत्र लिखकर शो में उनकी वापसी के लिए आभार व्यक्त किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Tonight Show (@fallontonight)


 

Diljit Dosanjh Teaches Jimmy Fallon Some Bhangra Moves As He Returns To His The Tonight Show Video Viral
दिलजीत दोसांझ और जिमी फैलन - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

फैंस को दिलजीत के नए एपिसोड का इंतजार
शो के आधिकारिक हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में दिलजीत जिम्मी को भांगड़ा के कुछ स्टेप्स सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में डांस करते, हंसते-हंसते और उस पल का भरपूर आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। दिलजीत के मनोरंजक एपिसोड की एक झलक मिलते ही सोशल मीडिया पर उत्साह का माहौल छा गया। फैंस एक बार फिरसे दिलजीत को शो पर देखने के लिए बेताब हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jimmy Fallon (@jimmyfallon)


 

Diljit Dosanjh Teaches Jimmy Fallon Some Bhangra Moves As He Returns To His The Tonight Show Video Viral
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंगे दिलजीत
वर्कफ्रंट की बात करें तो नए गाने और अपने आगामी टूर की योजना बनाने के अलावा दिलजीत अपने एक्टिंग करियर में भी व्यस्त हैं। उन्हें साल की शुरुआत में जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर 2' में देखा गया था। ये बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

वहीं अब दिलजीत जल्द ही इम्तियाज अली की विभाजन पर आधारित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आएंगे। 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित 'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed