सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farhan Akhtar Confirm Don 3 Is Not Shelved This Is One Of The Incredible Stories I Still Want To Bring To Life

‘डॉन 3 बंद नहीं होगी’, रणवीर सिंह से विवादों के बीच फरहान अख्तर का बड़ा बयान; बोले- पर्दे पर जरूर दिखेगी कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Farhan Akhtar On Don 3: फरहान अख्तर की मच अवेटेड ‘डॉन 3’ लगातार विवादों में घिरी हुई है। रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने और मेकर्स से विवाद के बाद फिल्म के भविष्य पर संकट के बादल छाए हुए हैं। अब फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ को लेकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया और क्यों कहा कि इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है…

Farhan Akhtar Confirm Don 3 Is Not Shelved This Is One Of The Incredible Stories I Still Want To Bring To Life
'डॉन 3' पर बोले फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

निर्माता-निर्देशक व अभिनेता फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ पिछले काफी वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली ‘डॉन 3’ अपनी कास्टिंग को लेकर विवाद में फंस गई है। फिल्म में पहले रणवीर सिंह के लिए जाने और बाद में उनके फिल्म से बाहर होने के चलते, अब फरहान के प्रोडक्शन हाउस ने रणवीर पर हर्जाना देने का दावा किया है।

Trending Videos


मामला प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तक भी पहुंच चुका है। हालांकि, इस सबके बावजूद फरहान अख्तर का कहना है कि फिल्म बंद नहीं हुई है और ये ऐसी कहानी है, जिसे वो जरूर बनाना चाहते हैं। फरहान इस पूरे विवाद के दौरान सीख मिलने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे लिए महत्वपूर्ण फिल्म है ‘डॉन 3’
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में फरहान अख्तर ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ साल खासतौर पर चुनौतीपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने अप्रत्याशित की उम्मीद करना सीख लिया है। जब तक फिल्म बन न जाए, तब तक किसी भी बात को निश्चित नहीं माना जा सकता। ‘डॉन 3’ को एक महत्वपूर्ण फिल्म बताते हुए फरहान ने कहा कि फिल्म को बंद नहीं किया जाएगा। यह उन शानदार कहानियों में से एक है, जिसे मैं अब पर्दे पर उतारना चाहता हूं। यह क्रिएटिव रूप से मेरे लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म है।

Farhan Akhtar Confirm Don 3 Is Not Shelved This Is One Of The Incredible Stories I Still Want To Bring To Life
डॉन 3- रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh

रणवीर के अचानक फिल्म छोड़ने पर हुआ विवाद
साल 2023 में फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी। जिसमें इस बार शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह लीड एक्टर के तौर पर शामिल हुए थे। रणवीर को फिल्म में लेने पर फरहान ने इसे एक नए युग की शुरुआत बताया था।

लेकिन फिल्म को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से संपर्क किया है और दावा किया कि रणवीर के अंतिम समय में फिल्म छोड़ने से लगभग 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मेकर्स ने रणवीर से हर्जाने की मांग भी की है।

Farhan Akhtar Confirm Don 3 Is Not Shelved This Is One Of The Incredible Stories I Still Want To Bring To Life
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर का दावा- ऋतिक को फिल्म में लेना चाहते थे मेकर्स
खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह ने दावा किया कि उन्होंने स्क्रिप्ट से संतुष्ट न होने के कारण प्रोजेक्ट छोड़ा। उनकी ओर से बाद में ये भी आरोप लगाया गया कि फरहान अख्तर ऋतिक रोशन को फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन धुरंधर की सफलता ने उनका इरादा बदल दिया। हालांकि, ऋतिक रोशन इन दावों को खारिज कर चुके हैं। उनका कहना है कि उन्हें कभी भी ‘डॉन 3’ के लिए संपर्क ही नहीं किया गया।

Farhan Akhtar Confirm Don 3 Is Not Shelved This Is One Of The Incredible Stories I Still Want To Bring To Life
डॉन 2 में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
2011 में आई थी ‘डॉन 2’, शाहरुख ने निभाई प्रमुख भूमिका
अमिताभ बच्चन की 1978 में आई कल्ट-क्लासिक फिल्म ‘डॉन’ का 2006 में फरहान अख्तर ने रीमेक बनाया। इसमें शाहरुख खान प्रमुख भूमिका में ‘डॉन’ के किरदार में नजर आए। इसके पांच साल बाद 2011 में फरहान ‘डॉन’ का सीक्वल ‘डॉन 2’ लेकर आए, इसमें एक बार फिर शाहरुख खान ही प्रमुख भूमिका में नजर आए।

दोनों फिल्मों में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। दोनों फिल्मों का निर्देशन भी फरहान अख्तर ने ही किया है। फिलहाल, विवादों के बीच भी दर्शक ‘डॉन 3’ का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना ये है कि अगर ये फिल्म आगे बढ़ती है तो ‘डॉन’ के किरदार में कौन अभिनेता नजर आएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed