हिंदी सिनेमा के लिए बुरी खबरों का सिलसिला अभी भी जारी है। पिछले दो-तीन महीनों में लगातार एक के बाद एक कलाकारों के निधन की आ रही खबरों के बाद रविवार को पता चला है कि रोड, प्यार तूने क्या किया और लव इन नेपाल जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले रजत मुखर्जी का निधन हो गया है। उनका निधन बीते शुक्रवार यानी 17 जुलाई को हुआ। वह पिछले कुछ समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।
प्यार तूने क्या किया और रोड फिल्मों के निर्देशक रजत मुखर्जी का निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे दोस्त और रोड के निर्देशक, रजत मुखर्जी का आज तड़के जयपुर में बीमारी के साथ लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया!!! रजत की आत्मा को शांति प्रदान हो!!! फिर भी हम विश्वास नहीं कर सकते हैं कि हम कभी भी नहीं मिलेंगे या अपने काम पर कभी भी चर्चा नहीं करेंगे. खुश रहे जहां भी रहे'।
My friend and director of Road ,Rajat Mukherjee passed away in the early hours today in Jaipur after a long battle with illness!!! Rest in peace Rajat !!Still can’t believe that we will never meet or discuss our work ever again.khush reh jaha bhi reh.🙏🙏🙏
रजत मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत रामगोपाल वर्मा के निर्माण में बनी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'प्यार तूने क्या किया' से की थी। इस फिल्म में फरदीन खान, उर्मिला मातोंडकर और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और यहीं से रजत मुखर्जी राम गोपाल वर्मा की नजर में चढ़ गए। इसके अगले ही साल उन्होंने राम गोपाल वर्मा के ही निर्माण में अपनी दूसरी फिल्म 'रोड' का निर्देशन किया।
'रोड' एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जिसमें मनोज बाजपेयी, विवेक ओबरॉय और अंतरा माली मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बाद रजत ने वर्ष 2004 में आई एक और रोमांटिक फिल्म 'लव इन नेपाल' का निर्देशन किया। इस फिल्म में सोनू निगम, फ्लोरा सैनी, झरना बजराचार्य, विजय राज और राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। रजत के निर्देशन में बनी अंतिम फिल्म 'उम्मीद' है जो कि अभी तक रिलीज नहीं हुई है। इसमें हर्ष छाया, फ्रेडी दारूवाला, पल्लवी दास और दिलीप ताहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।