{"_id":"6176a6d715389c07e159dbc7","slug":"director-sanjay-gupta-supports-shah-rukh-criticises-silence-of-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आर्यन खान ड्रग केस: ट्रोल हुए शाहरुख के समर्थन में आये संजय गुप्ता, यूजर बोले- गंजेड़ियों का साथ मत दीजिए!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आर्यन खान ड्रग केस: ट्रोल हुए शाहरुख के समर्थन में आये संजय गुप्ता, यूजर बोले- गंजेड़ियों का साथ मत दीजिए!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 25 Oct 2021 06:27 PM IST
सार
संजय गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा है कि शाहरुख खान ने इंडस्ट्री के लिए बहुत कुछ किया है, पर अगर उनके मुश्किल वक्त पर सेलेब्स ही उनके साथ खड़े नहीं होते, तो यह शर्मिंदगी की बात है।
विज्ञापन
1 of 5
संजय गुप्ता और आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्ममेकर संजय गुप्ता बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन के समर्थन में उतर आये हैं। इस मामले में इंडस्ट्री के लोगों की चुप्पी संजय गुप्ता को खटक रही है। यही वजह है कि उन्होंने इस चुप्पी को शर्मिंदगी बताया है। संजय गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा है कि शाहरुख खान ने इंडस्ट्री के लिए बहुत कुछ किया है, पर अगर उनके मुश्किल वक्त पर सेलेब्स ही उनके साथ खड़े नहीं होते, तो यह शर्मिंदगी की बात है। हालांकि, शाहरुख का समर्थन करते ही संजय गुप्ता को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
'इंडस्ट्री की हर परेशानी में खड़े रहे हैं शाहरुख'
संजय गुप्ता का कहना है कि शाहरुख खान इंडस्ट्री के हजारों लोगों को रोजगार और जिंदगी देते आए हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री की हर परेशानी में खड़े रहे हैं। पर संकट की इस घड़ी में इंडस्ट्री के लोगों की चुप्पी शर्मनाक है। जैसे ही संजय गुप्ता ने ट्वीट कर शाहरुख खान का समर्थन किया, वैसे ही वह सोशल मीडिया यूजर्स की निगाह में आ गये।
Shahrukh Khan has and continues to give jobs and livelihoods to thousands in the film industry.
He has always stood up for every cause for the film industry.
And the astute silence of the same film industry in his moment of crisis is nothing short of SHAMEFUL.
ट्रोल हुए संजय गुप्ता, यूजर ने लिखा- नशेड़ी का साथ मत दीजिए
सोशल मीडिया यूजर्स संजय गुप्ता को उनके इस ट्वीट के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'नशेड़ी, चरसी- गंजेडियो का साथ मत दीजिए। यह दीमक की तरह खोखला कर रहे हैं। इनकी सही जगह अंडा सेल है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक महीना जेल काटने के बाद शाहरुख के बेटे में सुधार ही होगा। गलत काम किया है, तो सजा तो मिलेगी ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य यूजर ने संजय गुप्ता से पूछा कि क्या लोग शाहरुख के बेटे के पाप को धोने आ जाएं? हालांकि, उनकी इस पोस्ट पर शाहरुख के पक्ष में भी यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके शाहरुख के समर्थन में उतरने पर लिखा, आपको और ज्यादा शक्ति मिले। कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि वे इस शाहरुख के साथ हैं।
4 of 5
सोमी अली, आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बॉलीवुड के कई दिग्गज ड्रग्स मामले में आर्यन खान और शाहरुख खान के समर्थन में उतरे हैं और उन्होंने एनसीबी पर निशाना साधा है। तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, जॉनी लिवर, सुनील शेट्टी, पूजा भट्ट, ऋतिक रोशन, सुजैन खान और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कलाकारों ने शाहरुख के साथ अपनी एकजुटता दिखाई है।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि क्रूज ड्रग्स केस के मामले में आर्यन खान इस वक्त मुंबई की आर्थर रोड जेल में है। इससे पहले कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जब से आर्यन खान का ड्रग मामला सुर्खियों में है, तब से ही शाहरुख को इंडस्ट्री के लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने तो यहां तक कह दिया था कि आर्यन को शाहरुख का बेटा होने का कारण टारगेट किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X