सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Discussion with ayan mukerji lakshya raj anand on Pre-planned franchises Ranbir Kapoor brahmastra John Abraham Attack

Films Sequel: फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुआ सीक्वल्स का दौर, निर्देशकों ने बताई इसकी बड़ी वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 08 Apr 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स इस ट्रेंड को लाने का सारा श्रेय एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली को दे रहे हैं।

Discussion with ayan mukerji lakshya raj anand on Pre-planned franchises Ranbir Kapoor brahmastra John Abraham Attack
बाहुबली ने सेट किया बॉलीवुड में फ्रेंचाइजी का ट्रेंड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

बाहुबली फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने अब बड़ी बजट वाली फिल्मों पर अपना ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। शोबिज में फिल्मों का सीक्वल बनाने और फिर फ्रेंचाइजी बनना आज कल आम हो गया है। हालांकि, फ्रेंचाइजी बनना या सीक्वल लाना कई चीजों पर निर्भर करता है, जिसमें यह भी शामिल है कि फिल्म ने दर्शकों के बीच कितना अच्छा प्रदर्शन किया। इससे पता चलता है कि फिल्म का सीक्वल बनाना सफल रहेगा या नहीं। लेकिन अब, निर्माता फिल्मों की घोषणा एक पूर्व निर्धारित सीरीज के पहले पार्ट के रूप में कर रहे हैं। आज हम आपके लिए भारतीय फिल्मों के निर्देशकों से इसी मुद्दे पर की गई बातचीत का एक अंश लेकर आए हैं, जानते हैं उनके इसपर क्या विचार हैं।  

Discussion with ayan mukerji lakshya raj anand on Pre-planned franchises Ranbir Kapoor brahmastra John Abraham Attack
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुर्खजी की राय
ऐसी ही एक फ्रेंचाइजी के रूप में निर्देशक अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' उभर कर आ रही है। वह अपनी फिल्म के फ्रेंचाइजी बनने पर खुलकर बात करते दिखाई दिए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को तीन पार्ट्स में लाने की प्लानिंग कर चुके अयान मुखर्जी ने इसके पीछे कई वजह बताई। निर्देशक अयान मुखर्जी के मुताबिक इसकी वजह है, आत्मविश्वास और मेहनत। निर्देशक का कहना है कि हम फिल्म के कंटेंट में विश्वास करते हैं। हम इस फिल्म के तीन पार्ट्स लाने की प्लानिंग कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि फिल्म दर्शकों को अच्छी लगेगी। मुझे पता है कि फिल्म बिजनेस कैसे काम करता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी फिल्म से युवा जुड़ेंगे और उसी से इसे सफलता मिलेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Discussion with ayan mukerji lakshya raj anand on Pre-planned franchises Ranbir Kapoor brahmastra John Abraham Attack
अटैक फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंडस्ट्री मे हमेशा जोखिम रहा
अयान मुखर्जी की फिल्म के अलावा अभिनेता अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर पुष्पा भी पार्ट 1 के रूप में रिलीज हुई थी। तो वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' भी पहले पार्ट के साथ रिलीज की गई। 'अटैक' के निर्देशक, लक्ष्य राज आनंद को लगता है कि विश्वास से कहीं ज्यादा यह स्टोरीटेलिंग की एक कला है। वह कहते हैं, "सीक्वल बनाना सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना अच्छा करेगी। मेरे लिए, यह किसी जुनून से कम नहीं है। हम इन कैरैक्टर्स को बनाते हैं और उसकी कहानी एक पार्ट में खत्म नहीं हो पाती है। पहला पार्ट तो केवल इसकी शुरुआत होता है।" जब उनसे बॉक्स-ऑफिस के जोखिम के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा ,"यह इंडस्ट्री हमेशा ही जोखिम भरी रही है।"

विज्ञापन

Discussion with ayan mukerji lakshya raj anand on Pre-planned franchises Ranbir Kapoor brahmastra John Abraham Attack
बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली ने शुरू किया ये ट्रेंड 
इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स इस ट्रेंड को लाने का सारा श्रेय एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली को देते हैं। दर्शकों के साथ-साथ सभी ने देखा की यह दो पार्ट्स में बनी थी और फिल्मों की सफलता ने निर्माताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया कि वह भी कुछ ऐसा लेकर आएं। कुछ ऐसा, जिसके दो या तीन पार्ट्स बन सकें। एक्सपर्ट्स कहते हैं अगर बाहुबली का पहला पार्ट फ्लॉप हो जाता, तो जनता को यह याद नहीं रहता कि क्या कभी कोई ऐसी फ्रेंचाइजी लॉन्च की गई थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फ्रेंचाइजी, सीक्वल का ट्रेंड इंडस्ट्री में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed