फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Don 3 Not Kiara Advani but this actress to play leading role opposite Ranveer singh Farhan Akhtar

Don 3: 'डॉन 3' से कटा कियारा आडवाणी का पत्ता? रणवीर सिंह संग रोमांस फरमाएगी यह हसीना

Sat, 19 Aug 2023 05:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 19 Aug 2023 05:30 PM IST
सार

फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से कियारा आडवाणी का पत्ता कट गया है। वहीं, अब रणवीर सिंह संग रोमांस फरमाने के लिए दूसरी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। 

विज्ञापन
Don 3 Not Kiara Advani but this actress to play leading role opposite Ranveer singh Farhan Akhtar
कियारा आडवाणी-रणवीर सिंह-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'डॉन 3' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस का बज हाई है। वहीं, जबसे पता चला है कि रणवीर सिंह इस मूवी में लीड रोल में नजर आएंगे, तबसे नेटिजन्स के बीच खलबली मची हुई है। जहां एक वर्ग इस मल्टी टैलेंटेड स्टार को 'डॉन' के रूप में देखने के लिए उत्साहित है। तो वहीं, दूसरा वर्ग इस संदेह में है कि क्या एक्टर, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की इस विरासत को आगे ले जा पाएंगे। वहीं, बीते दिन 'डॉन 3' को लेकर जानकारी आई कि इसमें एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लीड रोल में होंगी, लेकिन अब इस पर आया नया अपडेट कियारा के फैंस का दिल तोड़ सकता है। 

विज्ञापन

'डॉन 3' से जुड़ा कृति सेनन का नाम 

'डॉन 3' को लेकर आए नए अपडेट में यह दावा किया गया है कि कियारा आडवाणी इस मूवी में नहीं होंगी। अब सवाल उठता है कि कियारा नहीं तो कौन सी एक्ट्रेस इस बिग बजट फिल्म का हिस्सा बनेगी। तो रिपोर्ट में एक्ट्रेस के नाम को लेकर भी जानकारी दी गई है। खबरों के अनुसार, 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के अपोजिट एक्ट्रेस कृति सेनन होंगी। कथित तौर पर, फिल्म के मेकर्स ने लीड रोल निभाने के लिए कृति सेनन से संपर्क किया है। 

विज्ञापन


Katrina Kaif: कटरीना कैफ ने ‘मेड इन हेवन 2’ को बताया मस्ट वॉच, अभिनेत्री ने की शोभिता और अर्जुन की जमकर तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर सिंह संग जमेगी कृति सेनन की जोड़ी!

रिपोर्ट के अनुसार, कृति सेनन को फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी कार की ओर जाने से पहले पैपराजी के कैमरों के लिए पोज भी दिए। इसी के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी के बजाए कृति सेनन लीड रोल में होंगी। जानकारी के सामने आते ही नेटिजन्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि निर्माताओं ने ' डॉन 3 ' में अभिनेता के साथ लीड-एक्ट्रेस के लिए दीपिका पादुकोण को चुना है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।


Vijay: 'दलपति 68' में डबल रोल में नजर आएंगे विजय? फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

'डॉन 3' की रिलीज 

एक यूजर ने 'डॉन 3' से कृति सेनन के जुड़ने की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए लिखा है, 'ऐसा लग रहा है कि लड़कियां इस भूमिका के लिए पैरवी कर रही हैं।' दूसरे ने लिखा है, 'कियारा और कृति दोनों फिल्म में हो सकती हैं, आखिरकार यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है।' वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'एक्शन सीन के लिए कृति, कियारा से बेहतर होंगी।' बताते चलें कि 'डॉन 3' पर जनवरी 2025 में काम शुरू होगा, और उसी साल इसे रिलीज करने की भी योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed