फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गलत साइड पर गाड़ी चलाते हुए साउथ स्टार दुलकर सलमान को पुलिस ने रोका, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Fri, 12 Mar 2021 02:04 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 12 Mar 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Dulquer Salmaan was stopped by traffic police for driving wrong side on Alappuzha Thiruvananthapuram highway video viral
दुलकर सलमान

बॉलीवुड के सलमान खान तो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन फिलहाल साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान चर्चा में आ गए हैं और वो भी ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण। हालांकि ये उनसे अनजाने में हुआ। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Dulquer Salmaan was stopped by traffic police for driving wrong side on Alappuzha Thiruvananthapuram highway video viral
दुलकर सलमान

इस वीडियो में दुलकर सलमान गलत साइड रोड पर गाड़ी चलाते दिख रहे हैं। दुलकर को गलत रास्ते पर चलते देख उन्हें ट्रैफिक पुलिस ने भी रोका। इस पूरे मामले को एक फैन ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद ये वायरल हो गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by محمد جازل (@mhmd_jazil)

Dulquer Salmaan was stopped by traffic police for driving wrong side on Alappuzha Thiruvananthapuram highway video viral
दुलकर सलमान

वीडियो में दिख रहा है कि अभिनेता नीले रंग की गाड़ी में ग्रीन सिग्नल का इन्तेजार कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि वो गलत साइड पर आ गए हैं और ऑनकमिंग रोड पर हैं। ऐसा उनसे गलती से हुआ। ट्रैफिक पुलिस को उनकी सहायता करनी पड़ी। यह अलपुझा-तिरुवनंतपुरम हाईवे पर हुआ। वो अलपुझा से तिरुवनंतपुरम जा रहे थे। कहा जा रहा है कि अभिनेता को हाईवे की कम जानकारी होने की वजह से ऐसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dulquer Salmaan was stopped by traffic police for driving wrong side on Alappuzha Thiruvananthapuram highway video viral
दुलकर सलमान

पुलिस ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया था, जिसके बाद पुलिस ने दुलकर को गाड़ी बैक करने के लिए कहा। यातायात पुलिस के बताने पर दुलकर तेज रफ्तार में तुरंत पीछे मुड़ गए और सही रास्ते पर आए। वहीं, इस दौरान सलमान के फैंस उनके लिए क्रेजी दिखे। कइयों ने तो अभिनेता का पीछा भी किया।

विज्ञापन
Dulquer Salmaan was stopped by traffic police for driving wrong side on Alappuzha Thiruvananthapuram highway video viral
दुलकर सलमान

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान कुरुप फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म केरल के मोस्ट वांटेड अपराधी बेटे के जीवन से प्रेरित है। वहीं, वो एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसे रोशन एंड्रूव्स द्वारा निर्देशित किया जाएगा। चर्चा है कि दुलकर सलमान फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म से डायना पेंटी की मलयालम इंडस्ट्री में शुरुआत भी हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed