फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ed Raids Residences Offices of Shilpa Shetty Husband Raj Kundra He say Her Name Not Be Included In Case

Raj Kundra: राज कुंद्रा ने जारी किया बयान, बोले-मेरी बीवी का नाम मत घसीटो, इंवेस्टिगेशन को लेकर कही ये बात

Sat, 30 Nov 2024 09:56 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 30 Nov 2024 09:56 AM IST
सार

कल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के घर पर छापा मारा था। कल शाम ही शिल्पा के वकील का बयान भी आया कि एक्ट्रेस का इस केस से कोई लेना देना नहीं है। यही बात अब शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने भी कही है। 

विज्ञापन
Ed Raids Residences Offices of Shilpa Shetty Husband Raj Kundra He say Her Name Not Be Included In Case
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@onlyrajkundra

विस्तार

कल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ईडी रेड की वजह से चर्चा में रहे। एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन मामले में उन पर यह रेड की जा रही थी। साल 2021 में भी उनके खिलाफ इसी मामले में केस हुआ था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी की भागीदारी भी है। ऐसे में कल शाम को शिल्पा के वकील ने इस बात को लेकर सफाई दी है। अब राज कुंद्रा ने भी शिल्पा शेट्टी का नाम इस मामले में ना लेने की बात कही है।

विज्ञापन

Ed Raids Residences Offices of Shilpa Shetty Husband Raj Kundra He say Her Name Not Be Included In Case
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@onlyrajkundra

राज ने सोशल मीडिया पोस्ट की 
कुछ देर पहले राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उनको एक नोट शेयर किया। इसमें वह लिखते हैं, ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि पिछले चार साल से जांच चल रही है। मैं इसका पूरा पालन कर रहा हूं। इस मामले को लेकर यही कहना है कि कोई सनसनी, सच्चाई को नहीं छिपा सकती है। आखिर में न्याय की जीत होगी।'आगे इस नोट में राज कुंद्रा लिखते हैं, ‘मेरी पत्नी का नाम भी बार बार इस मामले में ना लिया जाए यह बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्लीज, हमारी बाउंड्रीज का सम्मान कीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा के वकील ने भी दी सफाई 
कल शाम को शिल्पा के वकील प्रशांत पाटिल का बयान भी सामने आया था। जिसमें वह कहते हैं कि ईडी की रेड और उससे जुडे मामले से शिल्पा शेट्टी का कोई लेना-देना नहीं है। शिल्पा के बारे में जो भी खबरें आ रही हैं, वह सरासर गलत हैं।शिल्पा के वकील ने यह भी कहा कि अगर शिल्पा को लेकर कोई गलत बयानी और खबर मीडिया में आई तो उन लोगों पर वे सख्त कारवाई करेंगे।

विज्ञापन

ईडी ने राज से की थी पूछताछ 
एक मोबाइल एप के जरिए अश्लील सामग्रियों को तैयार करके, उनको प्रसारित करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी जांच कर रही है। इस वजह से ईडी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के घर और ऑफिस पर छापा मारा था और उनसे पूछताछ भी की थी। मुंबई और उत्तर प्रदेश में राज कुंद्रा से जुड़ी करीब 15 जगहों पर तलाशी ली गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed