फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ek ladki ko.. originally written for Madhuri Dixit: Javed Akhtar

माधुरी को सोचकर लिखा था 'एक लड़की को देखा तो...' गानाः जावेद अख्तर

Sat, 08 Dec 2012 02:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 08 Dec 2012 02:45 PM IST
विज्ञापन
Ek ladki ko.. originally written for Madhuri Dixit: Javed Akhtar

हिंदी फिल्म के सबसे हिट गानों में से एक 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' पर एक नया खुलासा सामने आया है। इस गीत को लिखने वाले जावेद अख्तर ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म ही हर लाइन माधुरी दीक्षित को ही सोचकर लिखी थी। उस पूरे गाने की हर कल्पना में माधुरी दीक्षित ही थीं।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने कहा कि फिल्म '1942 ए लव स्टोरी' के गाने को माधुरी दीक्षित पर फिल्माया जाना था। मुझसे कहा गया था कि माधुरी की इमेज को ध्यान में रखकर यह गाना लिखना है, और मैने वैसा ही किया। बाद में किसी वजह से माधुरी इस फिल्म से बाहर हो गईं। उनके बाहर होने के बाद मनीषा कोईराला पर यह गाना फिल्माया गया।
विज्ञापन


जावेद अख्तर ने कहा कि हालांकि मनीषा कोईराला भी इस गाने के लिहाज से फिट बैठी हैं पर उनके जेहन में हमेशा माधुरी दीक्षित ही रही हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि माधुरी दीक्षित के अंदर बहुत प्रतिभा थी। इंडस्ट्री में उस समय एक जैसी ही फिल्में ही बनती थीं इसलिए माधुरी की क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं हो सका। माधुरी को जो रोल मिले हैं, माधुरी की क्षमता इससे कहीं बढ़कर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed