'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बुरी तरह फंस गए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनपर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। वहीं, बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने मीडिया के सामने उन पर गंभीर इल्जाम लगाए, जिस पर एल्विश ने पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) पर मेनका गांधी का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो उनके खिलाफ बयान दे रही हैं।
Elvish Yadav: मेनका गांधी पर एल्विश यादव का पलटवार, कहा- जैसे इल्जाम लगाए वैसे माफी तैयार रखें मैडम
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बुरी तरह फंस गए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एल्विश यादव को लेकर 3 नवंबर को खबर आई कि यूट्यूबर पर जहरीले सांपों की तस्करी और रेव पार्टी आयोजित करवाने के गंभीर लगे हैं। एक स्टिंग ऑपरेशन में उनका भांडा फूटने के बाद नोएडा में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। एल्विश यादव पर ये स्टिंग ऑपरेशन पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) ने किया, जिसकी संस्थापक मेनका गांधी हैं।
एल्विश यादव ने मेनका गांधी का ये वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए उनके माफीनामा तैयार रखने के लिए कहा। एल्विश यादव ने मेनका गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए लिखा, ये देखकर हैरान हूं कि ऐसे लोगों इतनी ऊंची पोजिशन पर बैठते हैं। जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है मैडम ने उस हिसाब से माफी भी तैयार रखे।
Shocked To See Such People Sitting On Such Posts. Jis Hisab Se Ilzaam Lagaye Hai madam ne us hisab ki maafi bhi tayar rakhe🙏🏻 https://t.co/jSpaQM0vQs
मीडिया को दिए इंटरव्यू में भाजपा सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की संस्थापक मेनका गांधी ने कहा कि एल्विश यादव को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने जो किया है वो ग्रेड-1 अपराध है यानी सात साल की जेल। PFA ने जाल बिछाया और इन लोगों को पकड़ लिया। एल्विश अक्सर अपने वीडियो में सांपों की खत्म हो रही प्रजातियों का इस्तेमाल कई बार करते हुए नजर आए। बाद में हमें पता चला कि वो नोएडा और गुरुग्राम में सांपों का जहर बेचते हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश पुलिस ने रेव पार्टियों में सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ की गई है।
भाजपा सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की संस्थापक मेनका गांधी ने कहा, "उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह ग्रेड-1… pic.twitter.com/sjSChH07HG
विवाद बढ़ता देख एल्विश ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगे सारे इल्जाम बेबुनियाद हैं। उन्होंने यूपी के सीएम मुख्यमंत्री और प्रशासन से कहा कि अगर वो इस मामले में 1 परसेंट भी शामिल हों तो वो इसकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे। वो ये भी बोले कि इस केस में पुलिस का पूरा सहयोग भी करेंगे।
यह भी पढ़ें: फिल्म पाइरेसी पर अब लगेगी लगाम, भारत सरकार ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी