Esha Deol: 'एनिमल' का टीजर देख ईशा देओल के उड़े होश, भाई बॉबी देओल की जमकर की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल तक का खूंखार लुक लोगों को हैरान कर रहा है। लोगों को फिल्म का टीजर खूब पसंद आया है। टीजर के आखिरी में मूवी में नेगेटिव किरदार निभा रहे बॉबी देओल नजर आए हैं। उनका लुक देखने के बाद बहन ईशा देओल ने उनकी जमकर तारीफ की है।
आपको बता दें कि फिल्म 'एनिमल' के टीजर में बॉबी देओल की हल्की सी ही झलक दिखाई गई है जिसे देखने के बाद हर कोई उनसे इंप्रेस हो गया है। अब फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
वहीं, ईशा देओल ने 'एनिमल' का टीजर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस टीजर को शेयर करते हुए ईशा ने लिखा है- आखिरी शॉट का इंतजार कीजिए...एपिक...बॉबी देओल। वहीं भाई बॉबी देओल ने बहन ईशा देओल का पोस्ट अपनी स्टोरी पर रीपोस्ट किया है। आपको बता दें कि ईशा देओल अपने भाइयों को सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सपोर्ट करती रहती हैं। वह उनकी फिल्मों को लेकर पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं।
बता दें कि, बॉबी देओल 'एनिमल' में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। उनका लुक देखकर फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं। फिल्म के टीजर में आखिरी में बॉबी देओल बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं। उनका ये खूंखार लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘बवाल’ के बाद नितेश ने फिर लगाया गोता, टोटल टाइम वेस्ट फिल्म ‘तुमसे ना हो पाएगा’