{"_id":"6515361d7ee2e804fd03e573","slug":"karisma-kapoor-sunjay-kapur-marriage-anniversary-know-their-story-childrens-dispute-and-divorce-reason-2023-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karisma-Sunjay: संजय से करिश्मा कपूर को हुआ था अरेंज मैरिज वाला प्यार, पति पर गंभीर आरोप लगा लिया था तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karisma-Sunjay: संजय से करिश्मा कपूर को हुआ था अरेंज मैरिज वाला प्यार, पति पर गंभीर आरोप लगा लिया था तलाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 29 Sep 2023 09:11 AM IST
सार
करिश्मा कपूर और संजय कपूर आज ही के दिन वर्ष 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, साथ रहने के 13 वर्ष बाद दोनों ने तलाक का एलान कर हर किसी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
संजय कपूर-करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
90 के दशक में अपने हुस्न का जादू चलाकर करोड़ों दिलों को धड़काने वालीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर खुद प्यार के मामले में बेहद बदनसीब रही हैं। करिश्मा की गिनती 90 के दशक की टॉप हसीनाओं में होती थी। साथ ही वह अपने बेहतरीन अभिनय के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से भी एक थीं। लोलो ने परिवार के खिलाफ जाकर अभिनय की दुनिया का रुख किया था। हालांकि, उनका यह फैसला बिल्कुल सही रहा और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता की बुलंदियों को चूमा। करिश्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। 29 सितंबर, 2003 को करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों का प्यार उस वक्त अखबार की हेडलाइंस का हिस्सा बनता था। हालांकि, शादी के कुछ वर्ष बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी, और 13 वर्ष तक साथ रहने के बाद जोड़े ने अपने तलाक का एलान कर हर किसी को हैरान कर दिया। आइए करिश्मा और संजय की लव स्टोरी से लेकर उनके अलगाव तक के कारण के बारे में जान लेते हैं-
2 of 5
करिश्मा कपूर, संजय कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय कपूर से शादी से पहले करिश्मा कपूर का नाम अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा था। रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों की सगाई हो चुकी थी और जल्द ही ये शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे। हालांकि, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं दिखी और करिश्मा ने वर्ष 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। खबरें तो यह भी हैं कि अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता टूटने का कारण अभिनेत्री की मां बबीता थीं। कहा जाता है कि उन दिनों अभिषेक का करियर कुछ ठीक नहीं चल रहा था, साथ ही बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। ऐसे में बबीता की इच्छा थी कि उनकी बेटी किसी पैसे वाले व्यक्ति के साथ शादी कर अपना घर बसाएं। मां की बात मानकर करिश्मा ने संजय से शादी कर ली।
3 of 5
करिश्मा कपूर, संजय कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय कपूर संग शादी के बंधन में बंधने के दो वर्ष बाद ही करिश्मा ने बेटी समायरा कपूर को जन्म दिया। इसके बाद वर्ष 2010 में कपल के घर बेटे कियान राज कपूर का आगमन हुआ। हालांकि, बेटे के जन्म से पहले से ही दोनों के बीच तकरार चल रहा था। मगर ये विवाद केवल परिवार तक ही सीमित था। वहीं, कियान के जन्म के बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से तलाक की अर्जी डाल दी। साथ ही उन पर कई गंभीर आरोप लगाए।
करिश्मा कपूर ने शादी के 13 वर्ष बाद संजय कपूर से अलगाव का एलान किया, और उन्हें लेकर कई ऐसे खुलासे किए जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि संजय कपूर उन्हें एक ट्रॉफी वाइफ की तरह ट्रीट करते थे। संजय उन्हें कई बार पीट भी चुके हैं। पिटने के बाद करिश्मा अपनी चोटों को मेकअप से छुपाया करती थीं। इतना ही नहीं करिश्मा ने यहां तक कहा था कि संजय कपूर ने उन्हें हनीमून पर दोस्त के साथ सोने तक को मजबूर किया था। एक लंबे संघर्ष के बाद दोनों ने वर्ष 2016 में तलाक ले लिया।
करिश्मा कपूर, संजय कपूर की दूसरी पत्नी थीं। संजय की पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। वहीं, करिश्मा से अलग होने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव को तीसरी पत्नी के रूप में चुना। रिपोर्ट हैं कि, करिश्मा से अलगाव संजय को काफी भारी पड़ा था। संजय को एलिमनी के तौर पर करिश्मा को 14 करोड़ रुपये देने पड़े थे। साथ ही दोनों बच्चों की परवरिश के लिए तलाक के आठ वर्ष बाद भी वह 10 लाख रुपया महीना देते हैं। वहीं, करिश्मा तलाक के बाद अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।