फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   faf du plessis fans want him to star in film with preity zinta cricketer reacts make it happen

Preity Zinta-Faf Du Plessis: प्रीति के साथ फिल्म में काम करेंगे फाफ डु प्लेसिस? क्रिकेटर ने खुद दिखाई दिलचस्पी

Mon, 26 May 2025 08:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 May 2025 08:25 PM IST
सार

Preity Zinta-Faf Du Plessis: आईपीएल टीम पंजाब किग्स की मालकिन प्रीति जिंटा और दिल्ली कैपिटल्स के उप कप्तान फाफ डु प्लेसिस की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे देख यूजर्स डिमांड कर रहे हैं कि दोनों को एक साथ किसी फिल्म में काम करना चाहिए।

विज्ञापन
faf du plessis fans want him to star in film with preity zinta cricketer reacts make it happen
फाफ डु प्लेसिस-प्रीति जिंटा - फोटो : एक्स

विस्तार

प्रीति जिंटा और क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर नेटिजन्स के मजेदार कमेंट्स आए हैं। लोग चाहते हैं कि दोनों साथ में कोई फिल्म करें। इतना ही नहीं, फिल्म किस तरह की होनी चाहिए, इसे लेकर भी सुझाव दिए जा रहे हैं। इस पर क्रिकेटर फाफ ने प्रतक्रिया दी है।

विज्ञापन

प्रीति जिंटा के फैन निकले फाफ डु प्लेसिस
आईपीएल 2025 का समापन होने वाला है। पूरे सीजन में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीम से संबंधित मालिक भी खूब सुर्खियों में रहे। पंजाब किंग्स की मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा लगातार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती रही हैं। उन्हें मैच के दौरान स्टेडियम में अपनी टीम को चीयर करते हुए देखा गया। कई खिलाड़ी प्रीति जिंटा की तारीफ कर चुके हैं। मगर, लगता है कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस भी प्रीति के फैन हैं। 

Dhadak 2 Poster: 'मरने और लड़ने में से एक को', धड़क 2 का पोस्टर जारी, सिद्धांत-तृप्ति की फिल्म कब होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्पोर्ट्स ड्रामा' या 'रॉय रोमांस'?
दरअसल, इन दिनों इंटरनेट प्रीति जिंटा और फाफ की एक तस्वीर वायरल हो रही है। नेटिजन्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने फाफ और प्रीति दोनों को टैग करते हुए वायरल तस्वीर पोस्ट की। साथ में मजाकिया अंदाज में लिखा, 'दोनों को पहले ही किसी फिल्म में दिखाया जाना चाहिए। फाफ के 'एक्शन हीरो वाइब' और अभिनेत्री की उम्र 'फाइन वाइन' की तरह बढ़ रही है। इतना ही नहीं, यूजर्स ने यह तक सुझाव दिया को दोनों कोई स्पोर्ट्स ड्रामा या रॉयल रोमांटिक फिल्म कर सकते हैं। 

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया 'फिल्म का टीजर'
यूजर के इस पोस्ट पर फाफ ने भी चुटकी ली और कमेंट किया, 'ऐसा करते हैं'। मामला यहीं नहीं रुका, दिल्ली कैपिल्स ने अपने एक्स हैंडल से दोनों का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'हम समझ गए दोस्तों। हम समझ गए'। नेटिजन्स इस वीडियो को कथित तौर पर फिल्म का टीजर कह रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed