फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fans Surprise To See Madhuri Dixit Washing Her Own Car In America

Madhuri Dixit: जब माधुरी को ये काम करता देख चौंक गए फैंस, अभिनेत्री ने साझा किया पुराना किस्सा

Mon, 05 May 2025 05:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 05 May 2025 05:31 PM IST
सार

श्रीराम नेने से शादी करने के बाद माधुरी दीक्षित अमेरिका में रहने लगी थीं। हाल ही में धक-धक गर्ल ने एक पुराना किस्सा साझा किया। माधुरी को अमेरिका में उनके इंडियन फैंस ने एक ऐसा काम करते देखा, जिसे देखकर वह हैरान हो गए। 

विज्ञापन
Fans Surprise To See Madhuri Dixit Washing Her Own Car In America
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene

विस्तार

माधुरी दीक्षित शादी के बाद एक लंबे अरसे तक अमेरिका में पति श्रीराम नेने के साथ रहीं। साल 2011 में वे पति के साथ भारत लौट आईं। डॉक्टर नेने ने देश में आकर अपनी प्रैक्टिस की। वहीं माधुरी भी फिल्मों में सक्रिय हो गईं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में अमेरिका के गुजारे दिनों को फिर से याद किया, साथ ही एक पुराना किस्सा भी साझा किया। 

विज्ञापन

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने शराब छोड़ने के बाद 18 किलो घटाया वजन, बने शाकाहारी
विज्ञापन


जब माधुरी के फैंस हुए हैरान
हाल ही में एक्ट्रेस सौम्या टंडन को दिए गए एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित कहती हैं, ‘जब मैं अमेरिका के डेनवर में रहा करती थीं तो हमें अपने बच्चों के साथ गाड़ी धोने का बड़ा शौक था। बच्चों को बहुत मजा आता है पानी में, साबुन से खेलने में। हम मौका मिलते ही कार धोने लगते थे। एक दिन अचानक किसी फैंस की गाड़ी हमारे घर के सामने से निकली। मुझे गाड़ी धोता देख फैंस हैरान हुए। वह बोले, ‘अरे माधुरी दीक्षित गाड़ी धो रही है।।’  पिछले दिनों भी माधुरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह और डॉ. नेने भारत लौटे तो उनके ससुराल वाले खुश नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के ससुराल वाले नहीं थे खुश, जब लंदन से सबकुछ छोड़ भारत आए डॉ. नेने 

माधुरी अब करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं 
माधुरी दीक्षित के करियर फ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल फिल्म ‘भूल भुलैया 4’ में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने एक अहम रोल किया था। इसके अलावा वह टीवी रियालिटी शो में बतौर जज भी नजर आती हैं। साथ ही वेब सीरीज का भी हिस्सा माधुरी बन चुकी हैं। इस तरह से एक्टिंग करियर की दूसरी पारी में माधुरी दीक्षित काफी व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed