फराह खान और फरहान अख्तर ने साथ मनाया जन्मदिन, बचपन की तस्वीर की साझा; सेलेब्स ने लुटाया प्यार
Farah Khan And Farhan Akhtar Celebrated Birthday Celebration: फराह खान और फरहान अख्तर एक ही दिन पर अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज यानी 9 जनवरी को दोनों अपना बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इनके बर्थ डे सेलिब्रेशन का एक वीडियो जोया अख्तर ने पोस्ट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज फराह खान अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं, वहीं फरहान अख्तर भी अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने साथ में अपना बर्थ डे केक काटा है। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। यह दोनों एक-दूसरे के फर्स्ट कजिन हैं।
फरहान अख्तर की बहन ने पोस्ट किया वीडियो
जोया अख्तर यानी फरहान अख्तर की बहन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें फराह और फरहान की बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इनमें दाेनों डांस कर रहे हैं। इसके बाद एक वीडियो जोया अख्तर ने शेयर किया है, जिसमें फराह खान, फरहान अख्तर अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
फराह खान और फरहान अख्तर ने साथ में की मस्ती
अपने बर्थ डे सेलिब्रेशन में फराह खान और फरहान अख्तर ने पहले केट काटा। एक-दूसरे को केक खिलाया। इसके बाद दोनों हंसी-मजाक करते दिखे। इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया। आयुष्मान खुराना, श्वेता बच्चन, हुमा कुरैशी, विनीत कुमार सिंह के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। फराह और फरहान अख्तर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, उन पर खूब प्यार लुटाया।
ये खबर भी पढ़ें: दीपिका पादुकाेण से लेकर घर के कुक दिलीप तक को बनाया स्टार, जानिए फराह खान ने किस-किस की किस्मत चमकाई
फराह और फरहान अख्तर के करियर प्रोजेक्ट
पिछले साल नवंबर में फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ रिलीज हुई। वहीं फराह खान इन दिनों बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं। वह बतौर कंटेंट क्रिएटर यूट्यूबर पर काम कर रही हैं। साथ ही टीवी जगत में भी रियलिटी शोज होस्ट करती हैं।