{"_id":"654086e2f81f6830cd0ad057","slug":"farhan-akhtar-and-sanjay-dutt-reviewed-vidhu-vinod-film-actors-said-12th-fail-film-teach-us-not-to-give-up-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"12th fail film: संजय-फरहान ने की 12वीं फेल की समीक्षा, बोले- 'विधु विनोद की फिल्म हार न मानने की देती है सीख'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12th fail film: संजय-फरहान ने की 12वीं फेल की समीक्षा, बोले- 'विधु विनोद की फिल्म हार न मानने की देती है सीख'
Tue, 31 Oct 2023 10:19 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:19 AM IST
विज्ञापन
फरहान अख्तर, संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता विधु विनोद चोपड़ा अपनी हालिया रिलीज फिल्म 12वीं फेल को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को दर्शकों से ही नहीं, बल्कि सेलेब्स से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 12वीं फेल में विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस बीच, अब फरहान अख्तर और संजय दत्त ने इस फिल्म के निर्माता विधु विनोद और अभिनेता विक्रांत मैसी के अभिनय की सरहाना की है।
हार न मानने की सीख देती है फिल्म
संजय दत्त ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैडल पर पोस्ट साझा कर विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म की सराहना की। अभिनेता विधु विनोद की फिल्म से काफी प्रभावित हुए हैं। संजय दत्त ने 12 वीं फेल की सराहना करते हुए लिखा, 'विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल एक दिल छू लेने वाली फिल्म है, जो हमें बताती है कि हमें अपने सपनों का पीछा करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इससे हमें हार न मानने की प्रेरणा मिलती है, चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हों।'
यह भी पढ़ें: Monday Box Office Report: कंगना की 'तेजस' ने टेके घुटने, 'लियो'-'12वीं फेल' ने भी सोमवार को की महज इतनी कमाई
विज्ञापन
फरहान अख्तर ने कही यह बात
वहीं, फरहान अख्तर ने भी एक पोस्ट साझा कर बताया कि वह फिल्म से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा को बधाई दी और विक्रांत मैसी के अभिनय की सराहना की। अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मनोज कुमार शर्मा से बातचीत की है, इसलिए वह उनकी जीवन कहानी से प्रेरित हैं। फरहान अख्तर ने लिखा, 'विधु विनोद को अद्भुत कार्य के लिए बधाई, व्यक्तिगत रूप से मनोज कुमार शर्मा के वास्तविक जीवन की कहानी और आपके फिल्म बनाने के साहस से मैं प्रेरित हूं। फिल्म में अच्छे प्रदर्शन के लिए विक्रांत मैसी और बाकी कलाकारों और क्रू को बहुत-बहुत धन्यवाद। बहुत अच्छी फिल्म है, इसे देखें।'
12वीं फेल को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
बता दें कि निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल 27 अक्तूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना भी हैं। इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। विधु विनोद की 12वीं फेल आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है।
यह भी पढ़ें: Shefali Shah: अक्षय कुमार की मां का रोल अदा कर आज तक पछताती हैं शेफाली? बोलीं- अब कभी यह भूमिका नहीं करूंगी