{"_id":"5e0ccd398ebc3e87d97f4b1f","slug":"farhan-akhtar-film-toofan-second-look-goes-viral-this-will-release-with-rambo-satyamev-jayate-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: देखिए फरहान का ‘तूफानी’ लुक, 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे रैम्बो से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: देखिए फरहान का ‘तूफानी’ लुक, 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे रैम्बो से
Thu, 02 Jan 2020 06:58 AM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Thu, 02 Jan 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल गांधी जयंती पर बॉक्स ऑफिस पर मचने वाले तूफान की पहली झलक इसके निर्माताओं ने रिलीज कर दी है। अभी तक घोषित तारीखों के हिसाब से फरहान अख्तर स्टारर फिल्म तूफान का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की फिल्म रैम्बो, जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 और विकी कौशल क फिल्म सरदार ऊधम सिंह से होना है।
विज्ञापन
फिल्म तूफान में फरहान एक मुक्केबाज की भूमिका में हैं और इसकी कहानी में देश के तमाम नामी मुक्केबाजों के जीवन के रंग दिखेंगे। खुद को बॉक्सर जैसा दिखाने के लिए फरहान ने पिछले पूरे साल खूब मेहनत की है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए फरहान कहते है, “इस स्तर पर प्रयास करना तभी संभव है जब कहानी आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है। हम यह फिल्म शरीर सौष्ठव दिखाने के लिए नहीं बना रहे हैं, लेकिन दर्शकों को भावनात्मक रूप से इस किरदार के लिए जोड़ने की खातिर ऐसा करना जरूरी है।"
विज्ञापन
'भाग मिल्खा भाग' के बाद निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ फरहान की ये दूसरी फिल्म है। राकेश कहते है, "तूफ़ान एक ऐसी कहानी है, जो हम सभी को प्रेरित करेगी। भाग मिल्खा भाग के बाद फिर से फरहान के साथ काम करना बेहद मजेदार रहा। फिल्म में दमदार अभिनेता परेश रावल और बेहद प्रतिभाशाली मृणाल ठाकुर भी हैं।"
विज्ञापन
पढ़ें: बॉलीवुड में 2020 की ये है पहली नई एंट्री, अमर उजाला से बोलीं, ‘मेरे दिल की धड़कने बढ़ी हुई हैं’