{"_id":"5bed852fbdec22694123db65","slug":"farhan-akhtar-with-his-new-girlfriend-shibani-dandekar-see-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक के बाद नई गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए एक्टर फरहान अख्तर, देखें फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक के बाद नई गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए एक्टर फरहान अख्तर, देखें फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और गायक फरहान अख्तर एक बार फिर सुर्खियों मे हैं । इस बार वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में आए हैं। गौरतलब है कि साल 2017 में ही उन्होंने अपनी पत्नी अधुना अख्तर को तलाक दिया है। फिलहाल अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी है जिसके दौरान उनका एक फोटो सामने आया है जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिख रहे हैं....
विज्ञापन
बता दें कि फरहान फिलहाल फिल्म 'पिंक इज स्काई' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो रही है और फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस दौरान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर से मिले और एक कॉफी शॉप में दोनों को एक साथ देखा गया। दोनों केजुअल लुक में नजर आए। वहीं, ली गई एक फोटो वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
Look who I bumped into! So great seeing you @shibanidandekar
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on
विज्ञापन
यह फोटो फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इससे पहले भी फरहान ने एक फोटो शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। फोटो में दोनों हाथ में हाथ डाले दिखाई दिए थे। बता दें कि शिबानी एक बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर हैं।
विज्ञापन
इस दौरान शिबानी ने बयान दिया था 'मुझे यह बताने की कोई जरूरत नहीं है कि मैं किसे डेट कर रही हूं और मुझे कब और क्या फैसला लेना है ये मैं अच्छी तरह जानती हूं, मुझे कब और क्या बताना है मुझपर निर्भर करता है, लोग चाहे कुछ भी कहे मुझे किसी की परवाह नहीं, मुझे पता है मैं कौन हूं और किसके साथ डेट पर कंफर्टेबल महसूस करुंगी।'